लाइव न्यूज़ :

सूडानः सेना और शक्तिशाली अर्द्धसैनिक बल के बीच संघर्ष जारी, लड़ाई में 180 से अधिक लोगों की मौत, 1800 से अधिक लोग घायल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 18, 2023 13:10 IST

खार्तूम और इसके निकटवर्ती शहर ओमडर्मन में हवाई हमले और गोलाबारी तेज हो गई है। सैन्य मुख्यालय के पास लगातार गोलाबारी होने की आवाज सुनाई दी।

Open in App
ठळक मुद्देसेना और एक शक्तिशाली अर्द्धसैनिक बल के बीच संघर्ष जारी रहा।संघर्ष में अब तक 1,800 से अधिक लोग घायल हुए हैं।

खार्तूमः सूडान के लिए संयुक्त राष्ट्र महासचिव के विशेष प्रतिनिधि ने सोमवार को कहा कि देश के शीर्ष दो जनरल के प्रति वफादार सैन्य बलों के बीच लड़ाई में 180 से अधिक लोग मारे गये हैं। देश में लगातार तीसरे दिन भी सेना और एक शक्तिशाली अर्द्धसैनिक बल के बीच संघर्ष जारी रहा।

 

देश की राजधानी खार्तूम और इसके निकटवर्ती शहर ओमडर्मन में हवाई हमले और गोलाबारी तेज हो गई है। सैन्य मुख्यालय के पास लगातार गोलाबारी होने की आवाज सुनाई दी। संयुक्त राष्ट्र महासचिव के विशेष प्रतिनिधि वोल्कर पर्थेस ने कहा कि शनिवार को शुरू हुए संघर्ष में अब तक 1,800 से अधिक लोग घायल हुए हैं।

संघर्ष में हताहतों की संख्या पर नजर रख रहे लोकतंत्र समर्थक समूह ‘सूडान डॉक्टर्स सिंडिकेट’ ने इससे पहले, दिन में बताया था कि अब तक 97 लोग मारे गये हैं। इस बीच, हिंसा समाप्त करने के लिए सूडान पर कूटनीतिक दबाव बढ़ रहा है।

अमेरिकी विदेश मंत्री, संयुक्त राष्ट्र महासचिव, यूरोपीय संघ के विदेश नीति प्रमुख, अरब लीग के प्रमुख और अफ्रीकी संघ आयोग के प्रमुख सहित शीर्ष राजनयिकों ने दोनों पक्षों से लड़ाई बंद करने का आहृवान किया। संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुतारेस ने कहा कि वह अरब लीग, अफ्रीकी संघ और क्षेत्र के नेताओं के साथ बात कर रहे हैं तथा संघर्ष खत्म करने के लिए आग्रह कर रहे हैं।

टॅग्स :संयुक्त राष्ट्रPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टKarnataka: बेलगावी में स्कूली छात्रा के साथ दुष्कर्म, 2 आरोपी गिरफ्तार

भारतJhalawar: फर्जी दस्तावेज के जरिए जमीन कब्जा के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 2019 में लड़ा था चुनाव

क्राइम अलर्टपति से अलग होकर महिला छात्रावास में रह रही थी पत्नी, मिलने के बहाने से हॉस्टल गया और कहासुनी के बाद दरांती से काटा, शव के साथ सेल्फी ले व्हाट्सएप स्टेटस पर डाला, वीडियो

क्राइम अलर्टपहले गोली मारी और फिर सिर पर टाइल से वार कर मारा?, पिता और भाई ने प्रेमी सक्षम ताटे की हत्या की, 21 वर्षीय प्रेमिका आंचल मामिडवार ने शव से किया शादी, वीडियो वायरल

क्राइम अलर्ट7 दिन से फोन करना बंद, पैसे उड़ाए, घर में लगे एयर कंडीशनर की किस्त दे रहा हूं?, 22 साल की प्रेमिका की शादी कहीं और तय?, नाराज प्रेमी प्रदीप ने गोली मारी

विश्व अधिक खबरें

विश्वपाकिस्तान: सिंध प्रांत में स्कूली छात्राओं पर धर्मांतरण का दबाव बनाने का आरोप, जांच शुरू

विश्वअड़चनों के बीच रूस के साथ संतुलन साधने की कवायद

विश्वलेफ्ट और राइट में उलझा यूरोप किधर जाएगा?

विश्वपाकिस्तान में 1,817 हिंदू मंदिरों और सिख गुरुद्वारों में से सिर्फ़ 37 ही चालू, चिंताजनक आंकड़ें सामने आए

विश्वएलन मस्क की चिंता और युद्ध की विभीषिका