लाइव न्यूज़ :

टाइटैनिक का मलबा देखने गई पनडुब्बी के पास कुछ ही घंटों का बचा ऑक्सीजन, बचाव दल का तलाशी अभियान तेज

By अंजली चौहान | Updated: June 22, 2023 14:07 IST

टाइटैनिक का मलबा दिखाने वाली पनडुब्बी समुद्र में लापता हो गई है जिसकी लगातार तलाश जारी है।

Open in App
ठळक मुद्देअटलांटिक महासागर में लापता पनडुब्बी की अभी तक कोई खबर नहीं लापता पनडुब्बी की तलाश तेज पनडुब्बी में महज कुछ घंटों का ऑक्सीजन बचा

लंदन: टाइटैनिक का मलबा दिखाने वाली पनडुब्बी अटलांटिक महासागर में जब से गायब हुई है तब से दुनिया के कई देश उसकी तलाश में जुटे हुए हैं।

पनडुब्बी में सवाल पांच लोगों को सुरक्षित लाने के लिए बचाव दल लगातार समुद्र में खोजबीन कर रहे है लेकिन अभी तक सफलता हासिल नहीं हो पाई है। इस बीच, पनडुब्बी मेंऑक्सीजन की आपूर्ति भी खत्म होने वाली है।

बताया जा रहा है कि महज 10 घंटों में ऑक्सीजन खत्म हो जाएगा। सभी पांच पर्यटकों को बचाने के लिए अमेरिकी तट रक्षक, कनाडाई सैन्य विमान, फ्रांसीसी जहाज और टेलीगाइडेड रोबोट उस पनडुब्बी को खोजने के लिए बहुराष्ट्रीय अभियान का हिस्सा हैं।

यह पनडुब्बी समुद्र में रविवार को टाइटैनिक मलबे की ओर जाते समय ही गायब हो गई थी और इससे कंपनी का कनेक्शन टूट गया। पनडुब्बी के लापता होने के बाद से ही दुनिया के कई देशों के बचाव दल इस अभियान में जुटे हुए हैं। 

यूएस कोस्ट गार्ड के मुताबिक, सबमर्सिबल पर मौजूद लोगों के पास 4 घंटे से भी कम समय की ऑक्सीजन बची है, जिसके कारण बचावकर्मी चौबीसों घंटे काम कर रहे हैं। 

फर्स्ट कोस्ट गार्ड डिस्ट्रिक्ट के कैप्टन जेमी फ्रेडरिक ने कहा कि चालक दल ढाई मील गहरे पानी में कनेक्टिकट से दोगुने आकार के क्षेत्र की छानबीन कर रहे थे, जिन्होंने नोट किया कि अधिकारी अभी भी टाइटन पर सवार पांच यात्रियों को बचाने की उम्मीद कर रहे हैं।

हालांकि, बचाव कर्मियों की चिंता बढ़ गई है क्योंकि माना जा रहा है कि पनडुब्बी में मौजूद ऑक्सीजन गुरुवार को किसी भी वक्त खत्म हो सकता है। इससे पहले सभी को बचा कर वापस सतह पर लाना चुनौतीपूर्ण  हो गया है। 

जानकारी के अनुसार, उत्तरी अटलांटिक का वह क्षेत्र जहां टाइटन रविवार को लापता हुआ था, वहां कोहरे और तूफानी परिस्थितियों का खतरा है, जिससे खोज और बचाव अभियान चलाने के लिए यह बेहद चुनौतीपूर्ण वातावरण है। लापता जहाज पर सवार पांच लोगों में ब्रिटिश अरबपति हामिश हार्डिंग, पाकिस्तानी टाइकून शहजादा दाऊद और उनका बेटा शामिल हैं।

टाइटन जहाज की तलाश कर रहे सोनार क्षमताओं वाले एक कनाडाई विमान ने बुधवार को आवाजें सुनीं, और दूर से संचालित वाहनों को उस क्षेत्र में ले जाया गया जहां से आवाजें उत्पन्न हुई थीं।

आवाजों से उम्मीद जगी कि छोटे पर्यटक जहाज पर सवार यात्री अभी भी जीवित हैं, हालाँकि विशेषज्ञ उनके स्रोत की पुष्टि नहीं कर पाए हैं।

टॅग्स :अमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट