लाइव न्यूज़ :

भारत के साथ छात्र आदान-प्रदान परियोजनाएं ब्रिटेन की नई शिक्षा रणनीति का हिस्सा होंगी

By भाषा | Updated: February 6, 2021 20:13 IST

Open in App

(अदिति खन्ना)

लंदन, छह फरवरी ब्रिटेन सरकार ने अंतरराष्ट्रीय शिक्षा रणनीति को लेकर शनिवार को और विवरण जारी किया। इसके तहत भारत जैसे देशों के साथ छात्र आदान-प्रदान परियोजनाएं शामिल होंगी।

यूरोपीय संघ (ईयू) से अलग होने की प्रक्रिया पिछले साल के अंत में पूरी होने के बाद ब्रिटेन सरकार ने नई ' ट्यूरिंग योजना' की घोषणा की है जो विदेश में पढ़ने के लिए यात्रा करने वाले विश्वविद्यालय स्तर के छात्रों के नेटवर्क का विस्तार करने के साधन के रूप में ईयू-व्यापी छात्र आदान-प्रदान कार्यक्रम का हिस्सा लेगी।

शिक्षा विभाग ने ब्रिटेन में उच्च शिक्षा संस्थानों के लिए और विवरण जारी किया है जो 11 करोड़ पौंड की ' ट्यूरिंग योजना' के लिए है। इस योजना का नाम प्रसिद्ध अंग्रेज गणितज्ञ एवं कोड ब्रेकर एलन ट्यूरिंग के नाम पर रखा गया है।

विभाग ने पुष्टि की है कि भारत उन देशों में शीर्ष पर है जहां से सबसे ज्यादा अंतरराष्ट्रीय छात्र ब्रिटेन आते हैं और उन देशों की सूची में भी शामिल रहेगा जिनके साथ ब्रिटेन के विश्वविद्यालय छात्र आदान-प्रदान परियोजनाओं के तहत समझौते करना चाहेंगे।

ब्रिटेन के विश्वविद्यालय मंत्री मिशेल डोनेलन ने कहा, ‘‘हम यह सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं कि हमारे छात्र, खासकार वंचित पृष्ठभूमि से आने वाले, विदेश में पढ़ने और काम करने का लाभ उठा सकें। ब्रिटिश काउंसिल के साथ काम करते हुए, हम अपने युवाओं के लिए विश्व के दरवाजे खोलेंगे और मैं उन उत्साहजनक व समृद्ध मौकों को देखने के लिए उत्सुक हूं जो ' ट्यूरिंग योजना' लेकर आएगी।”

उन्होंने कहा, ‘‘इस अभूतपूर्व समय में, एक सक्रिय वैश्विक शिक्षा एजेंडा होना पहले से कहीं अधिक अहम है। हमारी विश्वस्तरीय शिक्षा हमारी अर्थव्यवस्था और समाज का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है और हम विश्वविद्यालयों, स्कूलों, कॉलेजों और शिक्षा क्षेत्र के सभी पहलुओं का समर्थन करना चाहते हैं ताकि ये दुनियाभर में आगे बढ़ सकें।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटIPL 2026 में राजस्थान रॉयल्स की जीत का सिलसिला जारी, चौथे मैच में डिफेंडिंग चैंपियन RCB को 6 विकेट से धोया, ध्रुव-सूर्यवंशी ने खेली कमाल की पारियां

क्रिकेटआरसीबी के खिलाफ छक्कों की तूफानी बारिश करते हुए वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा IPL 2026 का सबसे तेज़ अर्धशतक

क्रिकेटRR vs RCB: कप्तान रजत पाटीदार ने शानदार अर्धशतक लगाकर आरसीबी को संकट से उबारा, 40 गेंदों में बनाए 63 रन

क्रिकेटRR vs RCB: रवि बिश्नोई ने विराट कोहली को किया क्लीन बोल्ड, प्रतिक्रिया में साफ झलकी निराशा, VIIDEO

भारत'SIR में हटाए गए 91 लाख वोटों में से 63% बंगाली हिंदू हैं', विधानसभा चुनावों से पहले अभिषेक बनर्जी का बड़ा दावा

विश्व अधिक खबरें

विश्वमिया खलीफ़ा ने लेबनान पर हुए हवाई हमलों पर एक भावुक वीडियो शेयर किया, कहा- 'मेरे टैक्स के पैसे मेरे वतन के साथ ऐसा कर रहे हैं'

विश्वAsian Boxing Championships 2026: विश्वनाथ सुरेश को गोल्ड?, 5 स्वर्ण पदक के साथ 16 पदक

विश्वक्या ख्वाजा आसिफ इज़राइल पर पोस्ट करते समय नशे में थे? डिलीट की गई पोस्ट से मचा बवाल

विश्वUS-ईरान वार्ता से पहले पाकिस्तान में अलर्ट, इस्लामाबाद में 'रेड जोन' सील किया; सब कुछ बंद

विश्वभारत-US संबंधों का नया अध्याय; मार्को रूबियो का भारत दौरा, क्वाड और क्रिटिकल मिनरल्स पर जोर