लाइव न्यूज़ :

State of Texas: 11 वर्षीय बेटे को धार्मिक समारोह के दौरान लोहे की गर्म छड़ से दागा, भारतीय मूल के शख्स ने हिंदू मंदिर पर मुकदमा दायर कर 10 लाख अमेरिकी डॉलर से अधिक के हर्जाने की मांग की

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 5, 2024 14:30 IST

State of Texas: फोर्ट बेंड काउंटी के निवासी विजय चेरुवु ने कहा कि पिछले साल अगस्त में टेक्सास के शुगरलैंड में श्री अष्टलक्ष्मी हिंदू मंदिर में एक धार्मिक समारोह के दौरान उनके बेटे को लोहे की गर्म छड़ से दागा गया था।

Open in App
ठळक मुद्देदायर एक वाद के अनुसार, लड़के को अत्यधिक दर्द हुआ था।10 लाख अमेरिकी डॉलर से अधिक की क्षतिपूर्ति की मांग कर रहे हैं।कैसे निपटूं। मेरी प्राथमिक चिंता मेरे बेटे की भलाई है।

State of Texas:अमेरिका के टेक्सास प्रांत में भारतीय मूल के एक व्यक्ति ने एक हिंदू मंदिर और उससे संबंधित कंपनी पर 10 लाख अमेरिकी डॉलर से अधिक के हर्जाने की मांग करते हुए मुकदमा दायर किया है। व्यक्ति के 11 वर्षीय बेटे को 2023 में एक धार्मिक समारोह के दौरान लोहे की गर्म छड़ से दागा गया था। फोर्ट बेंड काउंटी के निवासी विजय चेरुवु ने कहा कि पिछले साल अगस्त में टेक्सास के शुगरलैंड में श्री अष्टलक्ष्मी हिंदू मंदिर में एक धार्मिक समारोह के दौरान उनके बेटे को लोहे की गर्म छड़ से दागा गया था।

फोर्ट बेंड काउंटी में इस सप्ताह दायर एक वाद के अनुसार, लड़के को अत्यधिक दर्द हुआ था और उसकी उस जगह की त्वचा विरुपित हो गई थी। मंदिर और उसके मूल संगठन, जीयर एजुकेशनल ट्रस्ट (जेईटी) यूएसए, इंक. के खिलाफ मुकदमे में चेरुवु 10 लाख अमेरिकी डॉलर से अधिक की क्षतिपूर्ति की मांग कर रहे हैं।

चेरुवु ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, "मैं हैरान रह गया। मुझे नहीं पता था कि उससे कैसे निपटूं। मेरी प्राथमिक चिंता मेरे बेटे की भलाई है।’’ उन्होंने कहा कि उनके बेटे के कंधे पर दागकर दो जगहों पर भगवान विष्णु की आकृति बनायी गई थी। मुकदमे में दावा किया गया है कि अगस्त में शुगरलैंड में सिनॉट रोड पर अष्टलक्ष्मी मंदिर में आयोजित हुए समारोह में 100 से अधिक लोगों ने भाग लिया था।

उन प्रतिभागियों में से तीन बच्चे थे, जिनमें चेरुवु का बेटा भी शामिल था। चेरुवु के वकील ब्रैंट स्टोगनर ने कहा कि लड़के के दोनों कंधों पर दागा गया है, जिसके परिणामस्वरूप अत्यधिक दर्द हुआ और बाद में संक्रमण हो गया। स्टोगनर के अनुसार, लड़के ने अपनी मां के साथ समारोह में भाग लिया और उसकी इच्छा के विरुद्ध और उसके पिता की जानकारी या सहमति के बिना उसे दागा गया था। टेक्सास में माता-पिता की सहमति से भी बच्चे को दागना, गोदना गैरकानूनी है। संपर्क किये जाने पर मंदिर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली।

टॅग्स :अमेरिकाPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल