लाइव न्यूज़ :

श्रीलंका के अधिकारियों ने मालवाहक पोत पर आग लगने की जांच शुरू की

By भाषा | Updated: May 31, 2021 22:04 IST

Open in App

कोलंबो, 31 मई श्रीलंका के अधिकारियों ने 20 मई को कोलंबो तट के पास सिंगापुर के ध्वजवाहक पोत में लगी आग की जांच शुरू कर दी है और पोत पर ड्यूटी कर रहे एक भारतीय और दो रूसी अधिकारियों के बयान रिकॉर्ड किए जाएंगे।

मालवाहक पोत –एमवी ‘एक्स-प्रेस पर्ल’ 20 मई को गुजरात के हजीरा से कोलंबो बंदरगाह के लिए सौंदर्य प्रसाधनों के लिए रसायन और कच्चे माल की एक खेप ले जा रहा था तभी कोलंबो बंदरगाह से करीब 9.5 समुद्री मील पहले इसमें आग लग गई।

आग पर काबू पाने के प्रयासों में श्रीलंका की नौसेना और वायुसेना के अलावा भारतीय तट रक्षक पोतों और एक विमान ने मदद की।

पोत पर 325 मैट्रिक टन ईंधन के अलावा, 1486 कंटेनर थे जिसमें करीब 25 टन खतरनाक नाइट्रिक एसिड था।

श्रीलंकाई पुलिस के अपराध जांच विभाग (सीआईडी) ने कहा कि भारतीय अधिकारी पोत का उप मुख्य अभियंता है, जबकि दो रूसी कप्तान और मुख्य अभियंता हैं।

पुलिस प्रवक्ता अजीत रोहाना ने पत्रकारों से कहा कि पुलिस के अपराध जांच विभाग ने 20 मई से आग की लपटों में घिरे कंटेनर एक्स-प्रेस पर्ल में लगी आग की जांच शुरू कर दी है।

उन्होंने कहा कि सीआईडी घटना पर कप्तान, मुख्य अभियंता और उपमुख्य अभियंता का बयान दर्ज करने होटल गई थी।

रोहाना ने कहा कि चालक दल के 25 अन्य सदस्यों से भी पूछताछ की जाएगी।

इस बीच, श्रीलंकाई नौसेना ने कहा कि श्रीलंकाई नौसेना, वायुसेना और भारतीय तटरक्षक बल के संयुक्त प्रयास के बाद भी आग पूरी तरह से नहीं बुझी है।

इसे श्रीलंका की सबसे भयानक समुद्री पारिस्थितिकी आपदा कहा जा रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना