लाइव न्यूज़ :

श्रीलंका धमाकों में वांछित कट्टरपंथी मौलवी ज़हरान हाशिम की मौत की हुई पुष्टि, फिदायीन हमले में मरने की आशंका

By विकास कुमार | Updated: April 26, 2019 11:07 IST

श्रीलंका सरकार ने बीते दिनों संसद में माना था कि भारत द्वारा भेजे गए खुफिया रिपोर्टों को राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री तक नहीं पहुँचाया गया और ऐसा ख़ुद खुफिया अधिकारियों ने जानबूझकर किया है. देश के रक्षा सचिव को हटा दिया गया है.

Open in App
ठळक मुद्देभारत के कुल 10 लोग इस धमाके में मारे गए हैं. श्रीलंका में हुए हमले में पुलिस ने 10 लोगों का पहचान किया है जिसमें 9 श्रीलंका के ही हैं. एक हमलावर ब्रिटेन और ऑस्ट्रेलिया से पढ़ कर आया था.इस हमले की जिम्मेवारी इस्लामिक स्टेट ने ली है और इसके साथ ही स्थानीय आतंकवादी संगठन नेशनल तौहीद जमात का भी नाम सामने आया है.

श्रीलंका के राष्ट्रपति मैत्रीपाला सिरीसेना ने एएफपी के हवाले से बताया है कि देश भर में होने वाले सीरियल ब्लास्ट में वांछित कट्टरपंथी मौलवी ज़हरान हाशिम होटल में विस्फोट के दौरान मारा गया है. कोलम्बो के 3 फाइव स्टार होटल और तीन चर्च में हुए धमाके में 253 से ज्यादा लोगों की मौत हुई थी.

पहले यह आंकड़ा 359 बताया गया था लेकिन बीते दिनसरकार की तरफ से बयान जारी कर कहा गया कि आंकड़ों में कमी लाशों की सही तरीके से पहचान के बाद की गई है. 

इन हमलों में श्रीलंका के कट्टरपंथी मौलवी ज़हरान का हांथ बताया जा रहा था और पुलिस उसकी जोर-शोर से तलाश कर रही थी. ऐसे में राष्ट्रपति का यह बयान इस तरफ इशारा करता है कि मौलवी ख़ुद हमलों में आत्मघाती हमलावर बन कर आयो हो जिसमें उसकी मौत हो गई होगी. 

श्रीलंका में हुए हमले में पुलिस ने 10 लोगों का पहचान किया है जिसमें 9 श्रीलंका के ही हैं. एक हमलावर ब्रिटेन और ऑस्ट्रेलिया से पढ़ कर आया था. सभी आतंकी मध्यम वर्ग और शिक्षित परिवारों से थे. 

वहीं श्रीलंका सरकार ने बीते दिनों संसद में माना था कि भारत द्वारा भेजे गए खुफिया रिपोर्टों को राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री तक नहीं पहुँचाया गया और ऐसा ख़ुद खुफिया अधिकारियों ने जानबूझकर किया है. देश के रक्षा सचिव को हटा दिया गया है. 

 

इस हमले की जिम्मेवारी इस्लामिक स्टेट ने ली है और इसके साथ ही स्थानीय आतंकवादी संगठन नेशनल तौहीद जमात का भी नाम सामने आया है. श्रीलंका धमाकों की जांच में इंटरपोल भी वहां की पुलिस की मदद कर रही है. 

भारत के कुल 10 लोग इस धमाके में मारे गए हैं. 

टॅग्स :श्रीलंका ब्लास्टश्रीलंकाइंटेलिजेंस ब्यूरो (आईबी)नरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल