लाइव न्यूज़ :

श्रीलंका: विद्रोही जनता ने राष्ट्रपति राजपक्षे के आवास से बरामद की करोड़ों की नकदी

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: July 10, 2022 20:54 IST

दिवालिया हो चुकी अर्थव्यवस्था के कारण विद्रोह का बिगुल फूंक चुके श्रीलंकाई प्रदर्शनकारियों ने कोलंबो की सड़कों पर जमकर हिंसा की। हिंसा का आलम यह था कि सरकार विरोधी प्रदर्शनकारियों ने प्रधानमंत्री रनिल विक्रमसिंघे के निजी आवास तक आग लगा दी और राष्ट्रपित राजपक्षे के आवास पर कब्जा कर लिया।

Open in App
ठळक मुद्देविद्रोही जनता ने राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे के सरकारी आवास से बरामद की करोड़ों की नकदीराजधानी कोलंबो में प्रदर्शनकारियों ने प्रधानमंत्री विक्रमसिंघे के निजी आवास तक को आग लगा दी थी

कोलंबो: जनता के हिंसक प्रदर्शन की चपेट में आने से पहले राष्ट्रपति भवन छोड़कर अज्ञात स्थान के लिए निकल गये राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे के सरकारी आवास के कई करोड़ रुपये की नकदी मिलने की सूचना सामने आ रही है।

दिवालिया हो चुकी अर्थव्यवस्था के कारण विद्रोह का बिगुल फूंक चुके श्रीलंकाई प्रदर्शनकारियों ने कोलंबो की सड़कों पर जमकर हिंसा की। हिंसा का आलम यह था कि सरकार विरोधी प्रदर्शनकारियों ने प्रधानमंत्री रनिल विक्रमसिंघे के निजी आवास तक आग लगा दी और राष्ट्रपित राजपक्षे के आवास पर कब्जा कर लिया।

खबरों के मुताबिक राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे के घर पर हमला करने वाले प्रदर्शनकारियों ने दावा किया कि राष्ट्रपति आवास से करोड़ों रुपये की नकदी बरामद हुई है। इस मामले में जानकारी देते हुए श्रीलंकाई समाचार पत्र 'डेली मिरर' ने बताया कि प्रदर्शनकारियों ने बरामद नकदी को सुरक्षा एजेंसियों को सौंप दिया है।

बताया जा रहा है कि प्रदर्शनकारी सोशल मीडिया पर साझा किये वीडियो में नकदी को गिनते हुए दिखाया गया है। वीडियो में इस बात का भी दावा किया जा रहा है कि बरमद हुई करेंसी राष्ट्रपति के आधिकारिक आवास से बरामद की गई है।

इस खबर के आने के बाद श्रीलंका सरकार के अधिकारियों ने बयान जारी करते हुए कहा कि नकदी के प्रकरण तभी समझा जा सकता है, जब इस मामले की जांच पूरी हो जाए। अगर कोई तथ्य सामने आता है तो कानूनी पहलूओं को ध्यान में रखते हुए आगे की कार्रवाई की जाएगी।

वहीं देश में फैले अराजक और तनाव भरे माहौल को शांत करने के लिए श्रीलंका के चीफ आफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल शैवेंद्र सिल्वा ने देश के नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि वो शांति बनाए रखने में सशस्त्र बलों और पुलिस को अपना समर्थन दें। इसके अलावा किसी भी तरह की हिंसक गतिविधियों से दूर रहें।

मालूम हो कि श्रीलंका की राजधानी कोलंबो की सड़कों पर जन-सैलाब उमड़ पड़ा है। देश की अभूतपूर्व आर्थिक संकट से नाराज प्रदर्शनकारियों ने प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे के निजी आवास में आग लगा दी, वहीं इस घटना की जानकारी मिलते ही राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे को लेकर उनके सुरक्षाकर्मी फौरन किसी अज्ञात स्थान की ओर निकल गये। हिंसक प्रदर्शनकारी देश की बदहाली के लिए राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे को जिम्मेदार मानते हुए उनका इस्तीफा मांग रहे थे।

टॅग्स :श्रीलंकामुद्रास्फीतिGotabaya RajapaksaSri Lankan Army
Open in App

संबंधित खबरें

विश्व'धन्यवाद भारत': पश्चिम एशिया संकट के बीच श्रीलंका को भारत से 38,000 मीट्रिक टन ईंधन मिला, राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके ने जताया आभार

विश्वश्रीलंका ने US युद्धक विमानों को उतरने की अनुमति देने से किया इनकार, कहा- किसी के आगे झुकेंगे नहीं, तटस्थता की नीति पर रहेंगे अडिग

क्रिकेटसाहिबजादा फरहान ने श्रीलंका के खिलाफ 59 गेंदों में जड़ा शतक, टी20 विश्वकप के एक एडिसन में दूसरी सेंचुरी लगाई

क्रिकेटपाकिस्तान को टी20 विश्वकप के सेमीफ़ाइनल में पहुँचने के लिए श्रीलंका को 64 रन से हराना होगा या 13.1 ओवर में हासिल करना होगा टारगेट

क्रिकेटSri Lanka vs New Zealand: सैंटनर की कप्तानी पारी से न्यूजीलैंड की 61 रन से धमाकेदार जीत, श्रीलंका 107 पर ढेर

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल