लाइव न्यूज़ :

श्रीलंका: मुख्य विपक्षी दल ने प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे के विरुद्ध अविश्वास प्रस्ताव पेश किया, मतदान कराने पर आज हो सकता है फैसला

By भाषा | Updated: May 4, 2022 10:30 IST

यह कदम ऐसे समय उठाया गया है जब देशभर में प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे और उनके छोटे भाई राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे के विरोध में प्रदर्शन हो रहे हैं। राजपक्षे और उनके मंत्रिमंडल को सत्ता से हटाने के लिए 225 सदस्यीय संसद में बहुमत चाहिए होगा।

Open in App
ठळक मुद्देसाजित प्रेमदासा के नेतृत्व में यूनाइटेड पीपुल्स फोर्स पार्टी के एक समूह ने मंगलवार को प्रस्ताव पेश किया।संसद के अध्यक्ष महिंदा यापा अबेवर्देना से अविश्वास प्रस्ताव पर मतदान कराने की मांग की।देशभर में राजपक्षे और उनके छोटे भाई राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे के विरोध में प्रदर्शन हो रहे हैं।

कोलंबो:श्रीलंका के मुख्य विपक्षी दल ने प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे और उनके मंत्रिमंडल के विरुद्ध एक अविश्वास प्रस्ताव जारी किया है। विपक्ष का आरोप है कि देश जब अपने सबसे बुरे आर्थिक दौर से गुजर रहा है तब राजपक्षे ने अपने संवैधानिक दायित्वों का निर्वहन नहीं किया।

साजित प्रेमदासा के नेतृत्व में यूनाइटेड पीपुल्स फोर्स पार्टी के एक समूह ने मंगलवार को प्रस्ताव पेश किया और संसद के अध्यक्ष महिंदा यापा अबेवर्देना से अविश्वास प्रस्ताव पर मतदान कराने की मांग की। यह कदम ऐसे समय उठाया गया है जब देशभर में राजपक्षे और उनके छोटे भाई राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे के विरोध में प्रदर्शन हो रहे हैं।

राजपक्षे और उनके मंत्रिमंडल को सत्ता से हटाने के लिए 225 सदस्यीय संसद में बहुमत चाहिए होगा। यूनाइटेड पीपुल्स फोर्स के पास 54 मत हैं और उन्हें छोटी पार्टियों से समर्थन मिलने की उम्मीद है।

सत्तारूढ़ दल के पास लगभग 150 मत हैं लेकिन आर्थिक संकट के दौरान इस संख्या में कमी आई है जिससे कुछ नेताओं के पार्टी के विपरीत जाने की आशंका है। संसद की बुधवार को होने वाली बैठक के बाद इस पर निर्णय लिया जा सकता है कि अविश्वास प्रस्ताव पर मतदान कराया जाए या नहीं।

यूनाइटेड पीपुल्स फोर्स ने राष्ट्रपति के विरुद्ध भी अविश्वास प्रस्ताव पेश किया है लेकिन इससे उनके पद को कोई खतरा नहीं है।

टॅग्स :श्रीलंकाGotabaya Rajapaksaनेता विपक्ष
Open in App

संबंधित खबरें

विश्व'धन्यवाद भारत': पश्चिम एशिया संकट के बीच श्रीलंका को भारत से 38,000 मीट्रिक टन ईंधन मिला, राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके ने जताया आभार

भारतVIDEO: हाथों में तख्तियां, जुबां पर नारेबाजी, गैस किल्लत को लेकर संसद परिसर में विपक्ष का हल्लाबोल

विश्वश्रीलंका ने US युद्धक विमानों को उतरने की अनुमति देने से किया इनकार, कहा- किसी के आगे झुकेंगे नहीं, तटस्थता की नीति पर रहेंगे अडिग

क्रिकेटसाहिबजादा फरहान ने श्रीलंका के खिलाफ 59 गेंदों में जड़ा शतक, टी20 विश्वकप के एक एडिसन में दूसरी सेंचुरी लगाई

क्रिकेटपाकिस्तान को टी20 विश्वकप के सेमीफ़ाइनल में पहुँचने के लिए श्रीलंका को 64 रन से हराना होगा या 13.1 ओवर में हासिल करना होगा टारगेट

विश्व अधिक खबरें

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा

विश्वकौन कहता है कि अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता!