लाइव न्यूज़ :

श्रीलंका आतंकी हमला: सरकार का निर्देश, मस्जिदों में सुनाए जाने वाले उपदेशों की दिखानी होगी कॉपी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 12, 2019 07:37 IST

श्रीलंका आतंकी हमला: ईस्टर संडे 21 अप्रैल को आतंकियों ने तीन सितारा, होटलों और दो स्थानों को निशाना बनाया, इसमें 258 लोग मारे गए.

Open in App
ठळक मुद्देश्रीलंका के धर्म और सांस्कृतिक मामलों के मंत्रालय ने कहा है कि मस्जिदों का इस्तेमाल कट्टरपंथी विचार फैलाने के लिए नहीं होना चाहिए.श्रीलंका में महिलाओं के चेहरा ढंकने पर भी प्रतिबंध लग चुका है.

श्रीलंका में पिछले महीने हुए सीरियल धमाकों के बाद सरकार सुरक्षा मजबूत करने के लिए लगातार कदम उठा रही है. सरकार ने शुक्रवार को दिए नए आदेश में कहा कि देश में मौजूद सभी मिस्जदों में जो उपदेश सुनाए जाते हैं, उनकी एक कॉपी जमा कराना जरूरी है.

बताया जा रहा है कि आईएस के हमलों की जिम्मेदारी लेने के बाद से ही श्रीलंका में इस्लामी आतंकवाद खत्म करने के लिए ऐसे फैसले लिए जा रहे हैं. श्रीलंका के धर्म और सांस्कृतिक मामलों के मंत्रालय ने कहा है कि मस्जिदों का इस्तेमाल कट्टरपंथी विचार फैलाने के लिए नहीं होना चाहिए. ऐसे में देश की स्थिति को देखते हुए सभी मस्जिदों के ट्रस्टियों को निर्देश दिए जाते हैं कि वह मस्जिद को कट्टरपंथी गतिविधि या नफरत फैलाने का केंद्र न बनने दें. चेहरा ढंकने पर भी लग चुका है.

प्रतिबंध इससे पहले श्रीलंका में महिलाओं के चेहरा ढंकने पर भी प्रतिबंध लग चुका है. राष्ट्रपति मैत्रीपाल श्रीसेना ने 29 अप्रैल को आपातकालीन शक्तियों का इस्तेमाल करते हुए चेहरा ढंकने को प्रतिबंधित कर दिया था. राष्ट्रपति कार्यालय के बयान के मुताबिक- प्रतिबंध का ताल्लुक देश की सुरक्षा से है.

व्यक्ति का चेहरा ढंका होने से उसकी पहचान में मुश्किल होती है. श्रीलंका में सीरियल ब्लास्ट के बाद से ही करीब 10 हजार सैनिक आतंकी ठिकानों की छापेमारी में जुटे थे. श्रीलंकाई पुलिस और सेना ने कहा था कि अब देश पूरी तरह सुरिक्षत है. ईस्टर संडे पर हुए सिलिसलेवार धमाकों में शामिल आतंकी या तो गिरफ्तार किए जा चुके हैं या फिर उनकी मौत हो चुकी है. 21 अप्रैल को आतंकियों ने तीन सितारा, होटलों और दो स्थानों को निशाना बनाया, इसमें 258 लोग मारे गए.

टॅग्स :श्रीलंका ब्लास्टश्रीलंका
Open in App

संबंधित खबरें

विश्व'धन्यवाद भारत': पश्चिम एशिया संकट के बीच श्रीलंका को भारत से 38,000 मीट्रिक टन ईंधन मिला, राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके ने जताया आभार

विश्वश्रीलंका ने US युद्धक विमानों को उतरने की अनुमति देने से किया इनकार, कहा- किसी के आगे झुकेंगे नहीं, तटस्थता की नीति पर रहेंगे अडिग

क्रिकेटसाहिबजादा फरहान ने श्रीलंका के खिलाफ 59 गेंदों में जड़ा शतक, टी20 विश्वकप के एक एडिसन में दूसरी सेंचुरी लगाई

क्रिकेटपाकिस्तान को टी20 विश्वकप के सेमीफ़ाइनल में पहुँचने के लिए श्रीलंका को 64 रन से हराना होगा या 13.1 ओवर में हासिल करना होगा टारगेट

क्रिकेटSri Lanka vs New Zealand: सैंटनर की कप्तानी पारी से न्यूजीलैंड की 61 रन से धमाकेदार जीत, श्रीलंका 107 पर ढेर

विश्व अधिक खबरें

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा