लाइव न्यूज़ :

श्रीलंका: भारी विरोध प्रदर्शन के बीच सेना ने संभाला मोर्चा, कोलंबो की सड़कों में तैनात किए गए सैन्य वाहन, देखें वीडियो

By रुस्तम राणा | Updated: July 14, 2022 14:18 IST

कोलंबो की सड़कों में सैन्य वाहनों को तैनात कर दिया गया है। गुरुवार को देश भर में अशांति और उग्र विरोध के बीच राजधानी कोलंबो की सड़कों पर सैन्य बख्तरबंद वाहन नजर आए।

Open in App
ठळक मुद्देउग्र विरोध प्रदर्शन के चलते कोलंबो में फिलहाल कर्फ्यू लागूसीडीएस जनरल शैवेंद्र सिल्वा ने की जनता से शांति बनाए रखने की अपीलराष्ट्रपति भवन और पीएम आवास को खाली करने का प्रदर्शनकारियों ने किया फैसला

कोलंबो: आर्थिक संकट के चलते श्रीलंका में भारी विरोध के बीच अब सेना ने मोर्चा संभाल लिया है। कोलंबो की सड़कों में सैन्य वाहनों को तैनात कर दिया गया है। गुरुवार को देश भर में अशांति और उग्र विरोध के बीच राजधानी कोलंबो की सड़कों पर सैन्य बख्तरबंद वाहन नजर आए। इससे पहले श्रीलंका के चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल शैवेंद्र सिल्वा ने देश के सभी नागरिकों से कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस और सशस्त्र बलों का समर्थन देने का अनुरोध किया है। कोलंबो में फिलहाल कर्फ्यू लगा दिया गया है।

उधर, कई अहम सरकारी इमारतों पर प्रदर्शनकारियों का कब्जा है। इनमें राष्ट्रपति कार्यालय भी शामिल है। श्रीलंका में सरकार विरोधी प्रदर्शनकारियों ने गुरुवार को राष्ट्रपति आवास और प्रधानमंत्री कार्यालय सहित कुछ अहम प्रशासनिक इमारतों को खाली करने का फैसला किया। प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे के इस्तीफे की मांग को लेकर नौ जुलाई को राष्ट्रपति आवास और प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे के निजी आवास पर कब्जा जमा लिया था। 

उधर, इस आइलैंड नेशन में आर्थिक संकट के साथ-साथ राजनैतिक संकट भी गहराता हुआ नजर आ रहा है। ताजा जानकारी ये है कि राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे अब मालदीव से सिंगापुर जा रहे हैं। उन्होंने मंगलवार को देर रात श्रीलंका छोड़ दिया था। इसके बाद श्रीलंका में कल दिनभर भारी बवाल हुआ।  गोटाबाया राजपक्षे ने अबतक राष्ट्रपति पद से इस्तीफा नहीं दिया है। रानिल विक्रमसिंघे ने कार्यकारी राष्ट्रपति के तौर पर कुर्सी संभाली है।

टॅग्स :श्रीलंकाSri Lankan ArmyGotabaya RajapaksaRanil Wickremesinghe
Open in App

संबंधित खबरें

विश्व'धन्यवाद भारत': पश्चिम एशिया संकट के बीच श्रीलंका को भारत से 38,000 मीट्रिक टन ईंधन मिला, राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके ने जताया आभार

विश्वश्रीलंका ने US युद्धक विमानों को उतरने की अनुमति देने से किया इनकार, कहा- किसी के आगे झुकेंगे नहीं, तटस्थता की नीति पर रहेंगे अडिग

क्रिकेटसाहिबजादा फरहान ने श्रीलंका के खिलाफ 59 गेंदों में जड़ा शतक, टी20 विश्वकप के एक एडिसन में दूसरी सेंचुरी लगाई

क्रिकेटपाकिस्तान को टी20 विश्वकप के सेमीफ़ाइनल में पहुँचने के लिए श्रीलंका को 64 रन से हराना होगा या 13.1 ओवर में हासिल करना होगा टारगेट

क्रिकेटSri Lanka vs New Zealand: सैंटनर की कप्तानी पारी से न्यूजीलैंड की 61 रन से धमाकेदार जीत, श्रीलंका 107 पर ढेर

विश्व अधिक खबरें

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा