लाइव न्यूज़ :

श्रीलंका: मुख्य विपक्षी पार्टी समागी जन बालवेग्या ने कहा, 'गोटबाया राजपक्षे पर चलना चाहिए धन दुरुपयोग का मुकदमा'

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: August 21, 2022 21:17 IST

श्रीलंका की मुख्य विपक्षी पार्टी समागी जन बालवेग्या ने कहा है कि पूर्व राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे को स्वदेश लौटने का पूरा हक हैं लेकिन स्वदेश वापसी के बाद उन पर देश के धन के दुरुपयोग का केस चलाया जाना चाहिए।

Open in App
ठळक मुद्देश्रीलंका की प्रमुख विपक्षी पार्टी ने कहा गोटबाया राजपक्षे पर धन के दुरुपयोग का केस चलना चाहिएविपक्षी दल समागी जन बालवेग्या ने कहा है कि गोटबाया राजपक्षे को स्वदेश लौटने का पूरा हक हैंदेश के संविधान के अनुसार गोटबाया राजपक्षे को इस अपराध के लिए कोई कानूनी छूट नहीं मिलेगी

कोलंबो: आर्थिक संकट का सामना कर रहे पड़ोसी मुल्क श्रीलंका में पूर्व राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे के स्वदेश वापसी की अटकलों के बीच मुख्य विपक्षी दल समागी जन बालवेग्या ने कहा है कि गोटबाया राजपक्षे को स्वदेश लौटने का पूरा हक हैं लेकिन स्वदेश वापसी के बाद उन पर देश के धन के दुरुपयोग का केस चलाया जाना चाहिए क्योंकि वो कानूनी से उपर नहीं है और न ही कानून में उन्हें रियायत मिलने का प्रावधान है।

पूर्व राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे उस समय पद से इस्तीफा देकर देश से फरार हो गए थे, जब श्रीलंका की जनता उनके अर्थव्यवस्था कुप्रबंधन के कारण हिंसक विद्रोह पर उतर गई थी और राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री आवास पर हमले के लिए आमादा हो गई थी।

अब कहा जा रहा है कि गोटबाया राजपक्षे स्वदेश वापसी करना चाहते हैं। लेकिन उनके इस संभावित वापसी पर विपक्षी दल हमलावर हो गये हैं। इस संबंध में समागी जन बालवेग्या के वरिष्ठ नेता अजित परेरा ने कहा, "गोटाबाया राजपक्षे इस देश के नागरिक हैं और मातृभूमि पर लौटने का पूरा अधिकार है और कोई भी उनके इस अधिकार से इनकार नहीं कर रहा है लेकिन वापसी के बाद उन पर देश के धन के दुरुपयोग के आरोपों में मुकदमा चलाया जाना चाहिए।"

इसके साथ ही परेरा ने यह भी कहा, "उनके खिलाफ कथित तौर पर अपने माता-पिता के स्मारक के लिए राज्य के फंड को खर्च करने का मामला है। उन्हें मुकदमे का सामना करना पड़ेगा और अगर उस मामले में वो दोषी पाए जाते हैं तो उन्हें दंडित भी किया जाएगा क्योंकि देश के संविधान के अनुसार उन्हें इस मामले में कोई कानूनी छूट नहीं मिलेगा।"

पूर्व राष्ट्रपति राजपक्षे पर समागी जन बालवेग्या का यह भी आरोप है कि गोटबाया सरकार ने भारत से मिले 1 बिलियन अमरीकी डालर की ऋण का गलत कार्यों में दुरुपयोग किया है जबकि भारतीय सहायता से तत्कालीन सरकार वित्तीय समस्या से काबू पा सकती थी और उससे श्रीलंका को अभूतपूर्व आर्थिक संकट से निपटने में प्रभावी मदद मिलती।

श्रीलंका में विपक्षी दल गोटबाया को सजा देने की मांग भले कर रहे हों लेकिन श्रीलंका के संविधान के मुताबिक पूर्व राष्ट्रपतियों को व्यक्तिगत सुरक्षा और कर्मचारियों के साथ एक कार्यालय सहित अन्य तमाम विशेषाधिकार भी प्राप्त हैं। ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि स्वदेश वापसी के बाद पूर्व राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे पर मौजूदा सरकार किस तरह से मुकदमा चलाती है।

मालूम हो कि बीते गुरुवार को एक मीडिया रिपोर्ट में बताया गया था कि गोटबाया राजपक्षे श्रीलंका आने की बजाय यूएस ग्रीन कार्ड के लिए भी आवेदन कर सकते हैं क्योंकि उनकी पत्नी लोमा राजपक्षे के पास अमेरिकी नागरिकता है। इस कारण राजपक्षे अमेरिका में ग्रीन कार्ड का आवेदन करने के योग्य हैं।

टॅग्स :Gotabaya RajapaksaSri Lanka
Open in App

संबंधित खबरें

विश्व'धन्यवाद भारत': पश्चिम एशिया संकट के बीच श्रीलंका को भारत से 38,000 मीट्रिक टन ईंधन मिला, राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके ने जताया आभार

विश्वश्रीलंका ने US युद्धक विमानों को उतरने की अनुमति देने से किया इनकार, कहा- किसी के आगे झुकेंगे नहीं, तटस्थता की नीति पर रहेंगे अडिग

क्रिकेटसाहिबजादा फरहान ने श्रीलंका के खिलाफ 59 गेंदों में जड़ा शतक, टी20 विश्वकप के एक एडिसन में दूसरी सेंचुरी लगाई

क्रिकेटपाकिस्तान को टी20 विश्वकप के सेमीफ़ाइनल में पहुँचने के लिए श्रीलंका को 64 रन से हराना होगा या 13.1 ओवर में हासिल करना होगा टारगेट

क्रिकेटSri Lanka vs New Zealand: सैंटनर की कप्तानी पारी से न्यूजीलैंड की 61 रन से धमाकेदार जीत, श्रीलंका 107 पर ढेर

विश्व अधिक खबरें

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा