लाइव न्यूज़ :

श्रीलंका: कार्गो पोत में लगी आग से प्रभावित मछुआरों को मुआवजा देने की प्रक्रिया शुरू

By भाषा | Updated: July 12, 2021 16:22 IST

Open in App

कोलंबो, 12 जुलाई श्रीलंका सरकार ने सोमवार को कहा कि सिंगापुर जा रहे पोत में आग लगने से प्रभावित मछुआरों को मुआवजा देने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। उक्त पोत हानिकारक रसायनों से लदा था और तट के पास डूब गया था।

‘एमवी एक्स-प्रेस पर्ल’ कार्गो और रसायनों के 1,486 कंटेनर ले जा रहा था और 21 मई को कोलंबो पोर्ट के पास उसमें आग लग गई थी। श्रीलंका की नौसेना, वायु सेना और भारतीय तटरक्षक ने संयुक्त रूप से कई दिन तक अभियान चला कर आग बुझाई थी।

कोलंबो के तट के पास वह पोत 17 जून को डूब गया था। मत्स्यपालन मंत्री कंचना विजसेकरा ने कहा कि पोत के मालिकों की बीमा कंपनी द्वारा अंतरिम दावा किये जाने पर मुआवजे का भुगतान संभव हो पाया है।

विजसेकरा ने यहां संवाददाताओं से कहा, “पर्यावरण को नुकसान के अलावा, 20 मई से स्थानीय मछुआरों की गतिविधियां बुरी तरह प्रभावित हुई हैं। बचाव कार्यों में हुए खर्च और नुकसान की समीक्षा करने के बाद हमने अंतरिम दावा किया।”

उन्होंने कहा कि अंतरिम दावे के तहत चार करोड़ अमेरिकी डॉलर मिलना है जिसमें से 21,12,231 डॉलर मुआवजे के रूप में मछुआरों को दिया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटIPL 2026 में राजस्थान रॉयल्स की जीत का सिलसिला जारी, चौथे मैच में डिफेंडिंग चैंपियन RCB को 6 विकेट से धोया, ध्रुव-सूर्यवंशी ने खेली कमाल की पारियां

क्रिकेटआरसीबी के खिलाफ छक्कों की तूफानी बारिश करते हुए वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा IPL 2026 का सबसे तेज़ अर्धशतक

क्रिकेटRR vs RCB: कप्तान रजत पाटीदार ने शानदार अर्धशतक लगाकर आरसीबी को संकट से उबारा, 40 गेंदों में बनाए 63 रन

क्रिकेटRR vs RCB: रवि बिश्नोई ने विराट कोहली को किया क्लीन बोल्ड, प्रतिक्रिया में साफ झलकी निराशा, VIIDEO

भारत'SIR में हटाए गए 91 लाख वोटों में से 63% बंगाली हिंदू हैं', विधानसभा चुनावों से पहले अभिषेक बनर्जी का बड़ा दावा

विश्व अधिक खबरें

विश्वमिया खलीफ़ा ने लेबनान पर हुए हवाई हमलों पर एक भावुक वीडियो शेयर किया, कहा- 'मेरे टैक्स के पैसे मेरे वतन के साथ ऐसा कर रहे हैं'

विश्वAsian Boxing Championships 2026: विश्वनाथ सुरेश को गोल्ड?, 5 स्वर्ण पदक के साथ 16 पदक

विश्वक्या ख्वाजा आसिफ इज़राइल पर पोस्ट करते समय नशे में थे? डिलीट की गई पोस्ट से मचा बवाल

विश्वUS-ईरान वार्ता से पहले पाकिस्तान में अलर्ट, इस्लामाबाद में 'रेड जोन' सील किया; सब कुछ बंद

विश्वभारत-US संबंधों का नया अध्याय; मार्को रूबियो का भारत दौरा, क्वाड और क्रिटिकल मिनरल्स पर जोर