लाइव न्यूज़ :

कोविड महामारी की रोकथाम के लिए श्रीलंका ने देश आने वाली अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर रोक लगाई

By भाषा | Updated: May 20, 2021 17:14 IST

Open in App

कोलंबो, 20 मई श्रीलंका सरकार ने देश में वैश्विक महामारी के प्रसार को रोकने के अपने प्रयासों के तहत शुक्रवार से अगले 10 दिनों के लिए अंतरराष्ट्रीय यात्री विमानों की, देश में आने वाली उड़ानों पर रोक लगा दी है।

द्वीप देश में बुधवार को कोरोना वायरस संक्रमण के सर्वाधिक मामले सामने आए थे और मौतें हुईं थी।

श्रीलंका के नागर विमानन प्राधिकरण (सीएएएसएल) ने बुधवार को कहा कि उड़ानों पर रोक 21 मई की मध्यरात्रि से लेकर 31 मई की मध्यरात्रि तक प्रभावी रहेगी।

प्राधिकरण ने कहा कि जिन यात्रियों को देश से बाहर जाना है उन्हें अन्य अंतरराष्ट्रीय पारगमन विमानों (12 घंटे से कम के ठहराव समय के साथ) से और देश से उड़ान भरने वाले विमानों से इस अवधि के दौरान बाहर जाने की इजाजत होगी।

कोलंबो पेज समाचार पोर्टल ने खबर दी कि विमानन प्राधिकरण ने इस प्रतिबंध में चार रियायतों की सूची जारी की है..मत्तला राजपक्षे अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डा और बंडारानाइके अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे की तरफ आपातकालीन विमानों का मार्ग परिवर्तन, मालवाहक संचालन और मानवीय उड़ानें, तकनीकी कारणों से विमानों का उतरना और यात्री रहित विमानों को देश में आने की अनुमति होगी।

पूर्व में जो घोषणा हुई थी,उसके अनुरूप श्रीलंका शुक्रवार (21 मई) से यात्रा प्रतिबंधों के माध्यम से निरंतर लॉकडाउन की तरफ लौटेगा।

आवागमन पर प्रतिबंध 21 मई को रात 11 बजे से 25 मई को सुबह चार बजे तक लागू रहेंगे। यह 25 मई को रात 11 बजे से फिर से लागू हो कर 29 मई तक जारी रहेंगे।

श्रीलंका में बुधवार को कोविड-19 के एक दिन में सर्वाधिक 3,623 मामले दर्ज किए गए थे। वहीं 36 लोगों की मौत के साथ मृतक संख्या भी सबसे अधिक दर्ज की गई थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआशा भोसले की सेहत अब कैसी है? पोती ज़नाई भोसले ने दी दिग्गज पार्श्व गायिका की हेल्थ अपडेट

क्रिकेटआईपीएल 2026 में CSK को मिली पहली जीत, अपने गढ़ में दिल्ली कैपिटल्स को 23 रनों से हराया

भारतबिहार में दुखद घटना, कटिहार में कई वाहनों की टक्कर में 10 लोगों की मौत, 25 घायल

क्रिकेटCSK vs DC: संजू सैमसन ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मचाई बल्ले से तबाही, जड़ा चौथा IPL शतक, रोहित-कोहली के एलीट क्लब में हुए शामिल

भारतबिहार में 15 अप्रैल को बीजेपी के नेतृत्व वाली नई NDA सरकार बनने की तैयारी, नीतीश कुमार के सीएम पद से हटने की संभावना

विश्व अधिक खबरें

विश्वअमेरिका ईरान की जब्त संपत्तियां रिहा करने पर हुआ सहमत, इस्लामाबाद वार्ता के बीच रिपोर्ट का दावा

विश्वUS-Iran War: अमेरिका-ईरान वार्ता के लिए वैंस की टीम इस्लामाबाद पहुंची, ट्रंप बोले— 'गुड लक'

विश्वHormuz Toll: ट्रंप का ईरान को अल्टीमेटम, होर्मुज पर नहीं चलेगा 'टोल राज'

विश्वधरती पर लौट आए NASA के चंद्रयात्री?, आर्टेमिस 2 ने सफलतापूर्वक की लैंडिंग, वीडियो

विश्वमिया खलीफ़ा ने लेबनान पर हुए हवाई हमलों पर एक भावुक वीडियो शेयर किया, कहा- 'मेरे टैक्स के पैसे मेरे वतन के साथ ऐसा कर रहे हैं'