लाइव न्यूज़ :

सीनेट प्रमुख के निर्वाचन में मतदान केंद्रों पर ‘जासूसी कैमरे’ लगाए गए : पाकिस्तान में विपक्ष का दावा

By भाषा | Updated: March 12, 2021 17:00 IST

Open in App

इस्लामाबाद, 12 मार्च पाकिस्तान में शुक्रवार को सीनेट का चुनाव गहमागहमी के साथ शुरू हुआ जिसमें विपक्ष ने दावा किया कि संसद के ऊपरी सदन के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष के निर्वाचन के लिए बनाए गए मतदान केंद्रों पर जासूसी कैमरे लगाए गए। इन मतदान केंद्रों पर सीनेटर वोट देंगे।

सीनेट के लिए चुनाव तीन मार्च को हुए थे। 48 नवनिर्वाचित सदस्यों के शपथ लेने के बाद गुप्त मतपत्रों के जरिए अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष के निर्वाचन के लिए सीनेट की बैठक हो रही है।

पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) के सीनेटर मुस्तफा नवाज खोखर ने दावा किया कि उन्होंने और पाकिस्तान मुस्लिम लीग- नवाज (पीएमएल-एन) के सीनेटर मुसादक मलिक ने मतदान केंद्रों पर ‘‘जासूसी कैमरे’’ पाए।

मलिक ने ट्वीट किया, ‘‘क्या मजाक है। सीनेट मतदान केंद्र पर गुप्त व छिपे हुए कैमरे लगाए गए हैं। लोकतंत्र के लिए इतना सब कुछ।’’

‘डॉन’ अखबार के अनुसार उन्होंने मतदान केंद्र के अंदर एक और ‘‘छिपा हुआ उपकरण’’पाया। विपक्ष ने मांग की है कि यह जांच की जाए कि ‘‘सीनेट पर किसका नियंत्रण’’ है।

खबर में कहा गया है कि विरोध के बाद पीठासीन अधिकारी ने मतदान केंद्र बदलने के निर्देश दिए।

पूर्व प्रधानमंत्री युसूफ रजा गिलानी (पीपीपी) और मौलाना अब्दुल गफूर हैदरी (जेयूआई-एफ) को पाकिस्तान डेमोक्रेटिक मूवमेंट ने क्रमश: अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पदों के लिए मैदान में उतारा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटIPL 2026 में राजस्थान रॉयल्स की जीत का सिलसिला जारी, चौथे मैच में डिफेंडिंग चैंपियन RCB को 6 विकेट से धोया, ध्रुव-सूर्यवंशी ने खेली कमाल की पारियां

क्रिकेटआरसीबी के खिलाफ छक्कों की तूफानी बारिश करते हुए वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा IPL 2026 का सबसे तेज़ अर्धशतक

क्रिकेटRR vs RCB: कप्तान रजत पाटीदार ने शानदार अर्धशतक लगाकर आरसीबी को संकट से उबारा, 40 गेंदों में बनाए 63 रन

क्रिकेटRR vs RCB: रवि बिश्नोई ने विराट कोहली को किया क्लीन बोल्ड, प्रतिक्रिया में साफ झलकी निराशा, VIIDEO

भारत'SIR में हटाए गए 91 लाख वोटों में से 63% बंगाली हिंदू हैं', विधानसभा चुनावों से पहले अभिषेक बनर्जी का बड़ा दावा

विश्व अधिक खबरें

विश्वमिया खलीफ़ा ने लेबनान पर हुए हवाई हमलों पर एक भावुक वीडियो शेयर किया, कहा- 'मेरे टैक्स के पैसे मेरे वतन के साथ ऐसा कर रहे हैं'

विश्वAsian Boxing Championships 2026: विश्वनाथ सुरेश को गोल्ड?, 5 स्वर्ण पदक के साथ 16 पदक

विश्वक्या ख्वाजा आसिफ इज़राइल पर पोस्ट करते समय नशे में थे? डिलीट की गई पोस्ट से मचा बवाल

विश्वUS-ईरान वार्ता से पहले पाकिस्तान में अलर्ट, इस्लामाबाद में 'रेड जोन' सील किया; सब कुछ बंद

विश्वभारत-US संबंधों का नया अध्याय; मार्को रूबियो का भारत दौरा, क्वाड और क्रिटिकल मिनरल्स पर जोर