लाइव न्यूज़ :

कैपिटल पर हमले में प्रतिनिधि सभा की स्पीकर पेलोसी का कार्यालय भी क्षतिग्रस्त

By भाषा | Updated: January 7, 2021 14:51 IST

Open in App

वाशिंगटन, सात जनवरी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप समर्थक दंगाइयों द्वारा बुधवार को कैपिटल बिल्डिंग (अमेरिकी संसद) पर किए गए हमले में कांग्रेस (संसद) के निम्न सदन प्रतिनिधि सभा की स्पीकर नैंसी पेलोसी के कार्यालय में भी तोड़फोड़ की गई।

पेलोसी के सहायक ने बताया कि भीड़ ने 80 वर्षीय शीर्ष डेमोक्रेट नेता के अति सुरक्षित इमारत स्थित कार्यालय में लगे बड़े आइने को तोड़ दिया और दरवाजे पर लगी नाम की पट्टी उखाड़ दी।

एक तस्वीर में दिखाई दे रहा है कि ट्रंप की घोर आलोचक रहीं पेलोसी के कार्यालय में रखी मेज पर एक ट्रंप समर्थक पैर रखकर बैठा हुआ है।

न्यूयॉर्क टाइम्स के मुताबिक दंगाइयों ने मेज पलट दी और कार्यालय की दीवारों पर लगी तस्वीरों को फाड़ दिया।

उल्लेखनीय है कि कैलिफोर्निया से सदन के लिए चुनी गई पेलोसी को तीन जनवरी को फिर से स्पीकर चुना गया और वर्ष 2003 से वह निम्न सदन में अपनी पार्टी का नेतृत्व कर रही हैं। वह निम्न सदन के स्पीकर पद पर चुनी गई एकमात्र महिला हैं।

बुधवार रात को सदन स्थित चैंबर में लौटी पेलोसी ने अपने रुख पर कायम रहते हुए कहा कि दंगाई अपने मिशन में असफल रहे हैं। उन्होंने भरोसा दिया कि उन्हें न्याय के कठघरे में लाया जाएगा।

उन्होंने कहा , ‘‘ जिन्होंने भी हमें हमारी जिम्मेदारियों से अलग करने का प्रयास किया है, आप असफल रहे हैं। जिन्होंने भी हमारे मंदिर... अमेरिकी लोकतंत्र को अपवित्र करने का प्रयास किया गया है...उन्हें न्याय के कठघरे में खड़ा किया जाएगा।’’

पेलोसी ने इसके बाद अमेरिकियों को भरोसा दिया कि सदन आज रात से ही जो बाइडन के निर्वाचन को सत्यापित करने के साथ जनता के काम को जारी रखेगा।

उन्होंने बताया, ‘‘ इस शर्मनाक कृत्य के बावजूद, हम काम जारी रखेंगे। हम उस इतिहास का हिस्सा होंगे जो दुनिया को दिखाएगा कि अमेरिका किस चीज का बना है।’’

सीएनएन ने उन्हें उद्धृत करते हुए कहा, ‘‘ कांग्रेस सदस्य कैपिटल लौट आए हैं। हम हमेशा से जानते हैं कि यह जिम्मेदारी हमे इस रात तक लाएगी, जब तक यह पूरी नहीं होती, हम रहेंगे।’’

इससे पहले पेलोसी ने सीनेट में डेमोक्रेटिक पार्टी के नेता चार्ल्स शूमर के साथ मिलकर ट्रंप से मांग की कि वह अपने समर्थकों को कैपिटल बिल्डिंग से लौटने को कहें।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी

भारतWest Bengal Polls 2026: ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से नामांकन दाखिल किया, जानें चुनावी समीकरण

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

क्रिकेटDC vs GT, IPL 2026: दिल्ली में बादलों का डेरा, जानें DC vs GT मैच में बारिश खेल बिगाड़ेगी या नहीं?

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब