लाइव न्यूज़ :

NASA के अंतरिक्षयात्री 45 साल में पहली बार समुद्र में उतरे, अमेरिका ने रचा इतिहास

By भाषा | Updated: August 3, 2020 05:50 IST

SpaceX Splashdown: स्पेस एक्स (Space X) के कैप्सूल के मेक्सिको की खाड़ी में सफल लैंडिंग के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ट्वीट कर लिखा, 'अंतरिक्ष यात्रियों ने 45 वर्षों में पहला स्पलैशडाउन पूरा किया है। यह बहुत ही रोमांचक है।'

Open in App
ठळक मुद्देपिछले 45 साल में पहली बार ऐसा हुआ, जब नासा का कोई अंतरिक्ष यात्री समुद्र में उतरा। इससे पहले नासा के अंतरिक्ष यात्री 24 जुलाई 1975 को अंतरिक्ष से पानी में लौटे थे। 

केप केनवरल: निजी कंपनी स्पेस एक्स के कैप्सूल में सवार होकर नासा (NASA)  के दो अंतरिक्ष यात्री रविवार (2 अगस्त) को समुद्र में उतरे। अंतरिक्ष में करीब दो महीने की परीक्षण उड़ान के बाद ये अंतरिक्ष यात्री मेक्सिको की खाड़ी में उतरे। गत 45 साल में पहली बार ऐसा हुआ, जब नासा का कोई अंतरिक्ष यात्री समुद्र में उतरा। इस वापसी के साथ ही स्पेस एक्स (Space X) के अगले महीने के अभियान का रास्ता भी साफ हो गया है।

परीक्षण उड़ान के पायलट डाउ हर्ले और बॉब बेहनकेन शनिवार (1 अगस्त)  रात को ही अंतरराष्ट्रीय अतंरिक्ष केंद्र से धरती के लिए रवाना हुए थे और एक दिन से भी कम समय में धरती पर पहुंच गए। कंपनी के अभियान का नियंत्रण करने वालों ने कहा, ''धरती पर वापस आने पर आपका स्वागत है और स्पेस एक्स उडाने के लिए धन्यवाद।''

इससे पहले बताया गया कि ड्रैगन नाम के कैप्सूल को चालक दल ने इंडिवर नाम दिया है जो पृथ्वी की कक्षा से 28 हजार किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से धरती की ओर आया और उसने 560 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से वायुमंडल में प्रवेश किया और अंतत: 24 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से मेक्सिको की खाड़ी में उतरा।

इस दौरान वायुमंडल में घर्षण की वजह से कैप्सूल के बाहरी सतह का तापमान 1900 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। पृथ्वी की ओर लौटते समय कैप्सूल पर चार से पांच गुना अधिक गुरुत्वाकर्षण बल महसूस किया गया। समुद्र में कैप्सूल के गिरने के बाद उसे बाहर निकालने के लिए स्पेसएक्स का जहाज 40 कर्मचारियों के साथ तैनात था जिसमें डॉक्टर, नर्स आदि मौजूद थे।

महामारी में अंतरिक्ष यात्रियों की सुरक्षा के मद्देनजर पोत पर सवार सभी 40 कर्मचारियों को ड्यूटी पर भेजने से पहले 14 दिनों के लिए पृथक-वास में रखा गया था और उनकी कोविड-19 जांच की गई थी। स्पेसएक्स ने पहले बताया था कि समुद्र में कैप्सूल के पास आधे घंटे में पोत पहुंच जाएगा और उन्हें निकालने के लिए अतरिक्त समय लगेगा। फ्लाइट सर्जन सबसे पहले कैप्सूल का मुआयना करेंगे।

इसके बाद कैप्सूल को खोला जाएगा और अंतरिक्ष यात्रियों की चिकित्सा जांच होगी और फिर वे ह्यूस्टन स्थित अपने घर के लिए उड़ान भरेंगे। उल्लेखनीय है कि इससे पहले नासा के अंतरिक्ष यात्री 24 जुलाई 1975 को अंतरिक्ष से पानी में लौटे थे। 

टॅग्स :नासाडोनाल्ड ट्रम्पअमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल