लाइव न्यूज़ :

दक्षिण कोरिया सैमसंग समूह के वारिस को पैरोल पर रिहा करेगा

By भाषा | Updated: August 9, 2021 17:06 IST

Open in App

सियोल, नौ अगस्त (एपी) दक्षिण कोरिया सैमसंग समूह के वारिस ली जे योंग को इस सप्ताह पैरोल पर रिहा करेगा जिन्हें देश की पूर्व राष्ट्रपति को अपदस्थ करने वाले भ्रष्टाचार के एक बड़े मामले में 30 महीने कैद की सजा सुनाई गई थी। वह अब तक 18 महीने जेल में रह चुके हैं।

देश के न्याय मंत्रालय ने ली को पैरोल पर रिहा करने की सोमवार को घोषणा की।

जनवरी से जेल में बंद ली सैमसंग समूह का, सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स के उपाध्यक्ष के रूप में संचालन करते हैं जो विश्व के सबसे बड़े कंप्यूटर मेमरी चिप और स्मार्टफोन विनिर्माओं में से एक है।

ली को अपने पिता का उत्तराधिकार हासिल करने और सैमसंग समूह पर नियंत्रण लेने में सरकार की सहायता लेने के लिए देश की पूर्व राष्ट्रपति पार्क ग्यून हे और उनके विश्वस्त को रिश्वत देने के मामले में दोषी ठहराया गया था।

भ्रष्टाचार के इस मामले से दक्षिण कोरिया में बड़े स्तर पर विरोध प्रदर्शन भड़क उठे थे जिसका नतीजा 2017 में पार्क ग्यून हे के अपदस्थ होने के रूप में सामने आया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला