लाइव न्यूज़ :

दक्षिण कोरिया का दावा- उत्तर कोरिया ने दागे 10 मिसाइल, जवाब में तीन सियोल से दागी गई तीन मिसाइलें

By भाषा | Updated: November 2, 2022 11:21 IST

उत्तर कोरिया की ओर से 10 मिसाइलें दागे जाने के बाद दक्षिण कोरिया ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए तीन मिसाइल दागी है।

Open in App

सियोल: दक्षिण कोरिया ने कहा है कि उसने उत्तर कोरिया के मिसाइल प्रक्षेपणों के जवाब में हवा से सतह पर मार करने वाली तीन मिसाइलों का परीक्षण किया है। दक्षिण कोरिया की सेना के अनुसार, उसके लड़ाकू विमानों ने बुधवार को प्रतिद्वंद्वियों की पूर्वी सीमा के पास तीन मिसाइलें दागीं। सेना ने बताया कि उत्तर कोरियाई मिसाइल परीक्षणों के जवाब में यह कार्रवाई की गई। 

गौरतलब है कि उत्तर कोरिया ने कोरियाई प्रायद्वीप के पूर्वी एवं पश्चिमी तटों के पास 10 से अधिक मिसाइलें दागी हैं। दक्षिण कोरिया का कहना है कि उत्तर कोरिया की एक मिसाइल समुद्री सीमा के पास गिरी थी।

दक्षिण कोरिया की सेना ने कहा कि उसने प्रायद्वीप के पूर्वी तट के पास दागी गईं कम दूरी की तीन उत्तर कोरियाई बैलिस्टिक मिसाइल का पता लगाया है। एक मिसाइल प्रतिद्वंद्वियों की समुद्री सीमा के पास गिरी, जिसके कारण दक्षिण कोरिया ने अपने एक द्वीप पर हवाई हमले की चेतावनी जारी की। 

उत्तर कोरिया ने दी थी हाल में चेतावनी

इन हमलों से पहले उत्तर कोरिया ने दक्षिण कोरिया के साथ संयुक्त सैन्य अभ्यासों का विस्तार करने को लेकर अमेरिका की आलोचना की थी। उत्तर कोरिया दावा करता है कि ये संभावित आक्रमण का युद्धाभ्यास है तथा उसने मंगलवार को इसके जवाब में ‘‘अधिक प्रभावशाली उपायों’’ की चेतावनी दी थी। 

मंत्रालय का यह बयान ऐसे वक्त में आया, जब अमेरिका तथा दक्षिण कोरिया ने 200 से अधिक युद्धक विमानों के साथ हवाई अभ्यास किया। इनमें एफ-35 लड़ाकू विमान भी शामिल रहे। 

बता दें कि उत्तर कोरिया ने इस साल अपने हथियारों का प्रदर्शन तेज कर दिया है। अमेरिका और दक्षिण कोरिया ने इस साल बड़े पैमाने पर सैन्य अभ्यास फिर से शुरू किए। उन्होंने प्योंगयांग के साथ कूटनीतिक वार्ता के प्रयासों और महामारी के कारण पिछले कुछ वर्षों में अभ्यास नहीं किए थे। 

उत्तर कोरिया ने कहा था कि उसकी प्रक्षेपण गतिविधियां संयुक्त सैन्य अभ्यासों के बीच एक चेतावनी के तौर पर हैं। उसने एक बयान में कहा था, ‘‘अगर अमेरिका गंभीर सैन्य उकसावों को जारी रखता है तो उत्तर कोरिया इसके जवाब में अधिक शक्तिशाली उपाय करेगा।’’

टॅग्स :उत्तर कोरियादक्षिण कोरियाअमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्व अधिक खबरें

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा

विश्वकौन कहता है कि अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता!

विश्वक्या खत्म होने वाला है ईरान युद्ध? ट्रंप ने राष्ट्र के नाम संबोधन में कहा- "हमने वो पा लिया जिसके लिए लड़ रहे..."