लाइव न्यूज़ :

South Carolina: कैदी फ्रेडी ओवेन्स को घातक इंजेक्शन लगाकर मौत की सजा, 1997 में ग्रीनविले स्टोर में डकैती की और शख्स को मार डाला और जेल में भी एक कैदी की ली जान

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 21, 2024 12:58 IST

South Carolina: ओवेन्स को 1997 में ग्रीनविले में एक स्टोर में डकैती के दौरान एक व्यक्ति की हत्या का दोषी ठहराया गया था।

Open in App
ठळक मुद्देमामले में मौत की सजा सुनाई गई।ओवेन्स को शाम 6.55 बजे मृत घोषित कर दिया गया।13 वर्ष में मौत की सजा की तामील का यह पहला मामला है।

कोलंबियाः दक्षिण कैरोलाइना में कैदी फ्रेडी ओवेन्स को शुक्रवार को घातक इंजेक्शन लगाकर मौत की सजा दी गई। राज्य में 13 वर्ष बाद मौत की सजा की तामील की गई है क्योंकि जेल के अधिकारियों के नरा प्राणघातक इंजेक्शन के लिए आवश्यक दवाएं उपलब्ध नहीं थी। ओवेन्स (46) को शाम 6.55 बजे मृत घोषित कर दिया गया। ओवेन्स को 1997 में ग्रीनविले में एक स्टोर में डकैती के दौरान एक व्यक्ति की हत्या का दोषी ठहराया गया था। जेल में बंद रहने के दौरान ओवेन्स ने काउंटी जेल में एक कैदी की भी हत्या कर दी। इस मामले में उसे मौत की सजा सुनाई गई।

राज्य में 13 वर्ष में मौत की सजा की तामील का यह पहला मामला है। जेल में पांच अन्य कैदियों को मौत की सजा दी जानी है। दक्षिण कैरोलाइना के ‘सुप्रीम कोर्ट’ ने हर पांच सप्ताह में सजा की तामील किए जाने का रास्ता साफ कर दिया है। कोई भी कंपनी घातक इंजेक्शन तैयार करने के लिए जरूरी दवाओं को सार्वजनिक रूप से बेचने के लिए तैयार नहीं थी जिसके बाद दक्षिण कैरोलाइना ने घातक इंजेक्शन बनाने के लिए जरूरी दवाओं की आपूर्ति नहीं होने पर मृत्युदंड के लिए शुरुआत में ‘फायरिंग स्क्वाड’ प्रक्रिया प्रांरभ करने की भी कोशिश की।

हालांकि राज्य को दवा आपूर्तिकर्ताओं और मृत्युदंड से जुड़े प्रोटोकाल को गोपनीय रखने के लिए एक बचाव कानून पारित करना पड़ा। राज्य ने मौत की सजा की तामील के लिए तीन दवा प्रक्रिया को छोड़कर केवल एक दवा के इस्तेमाल का नया प्रोटोकॉल अपनाया है।

टॅग्स :अमेरिकाUSA
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्व अधिक खबरें

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल