लाइव न्यूज़ :

दक्षिण अफ्रीका की पंडित ने हिंदू देवता विष्णु पर लिखी किताब

By भाषा | Updated: November 24, 2021 16:28 IST

Open in App

(फाकिर हसन)

जोहानिसबर्ग, 24 नवंबर दक्षिण अफ्रीका की एक पंडित लुसी सिगबान द्वारा हिंदू देवता विष्णु के बारे में लिखी गई एक किताब को न केवल हिंदुओं द्वारा बल्कि अन्य धार्मिक समुदायों के नेताओं के बीच भी पसंद किया जा रहा है।

इस किताब में विष्णु के 1,000 नामों का अंग्रेजी में अनुवाद गिया है ताकि इसे दक्षिण अफ्रीका के लोगों और विशेष रूप से हिंदू युवाओं के लिए सुलभ बनाया जा सके जिनमें से कई हिंदी या संस्कृत नहीं पढ़ सकते हैं।

सिगबान ने अपने जीवन की एक घटना से प्रेरित होकर ‘विष्णु - 1,000 नेम्स’ नामक किताब लिखी है। उन्होंने ‘विष्णु सहस्त्रनाम’ का सात साल तक अध्ययन किया और फिर दूसरों के साथ अपने विचार साझा करने का फैसला किया। सिगबान ने कहा, ‘‘वर्ष 2005 में मेरी स्थिति बहुत खराब थी। उस समय मैं एक साल से ज्यादा समय से बिना नौकरी के थी और मेरी कार को बैंक ने वापस ले लिया था। मेरे बेटे निताई और गौरा छोटे थे और यह बहुत कठिन समय था। जैसा कि बुद्धिमान लोगों ने कहा है- कठिन समय में किसी को ऊपर वाले पर विश्वास रखना चाहिए। सत्यनारायण व्रत कथा से जीवन की चुनौतियों को कम किया जा सकता है।’’

भारत में प्रशिक्षण लेने वालीं सिगबान वृहद जोहानिसबर्ग क्षेत्र में हिंदू समुदाय, विशेष रूप से निम्न सामाजिक-आर्थिक समूह के लोगों की काफी सहायता करती हैं। वह विभिन्न पूजाओं से लेकर हिंदू रीति रिवाज से शादियां और अंत्येष्टि भी कराती हैं।

हिंदू, मुस्लिम, ईसाई और पारंपरिक अफ्रीकी धर्म समुदायों के सदस्यों ने सप्ताहांत में जोहानिसबर्ग के दक्षिण में मुख्य रूप से भारतीय बस्ती लेसिया में दुर्गा मंदिर के भीतर पुस्तक के विमोचन में भाग लिया। जोहानिसबर्ग शहर में ‘इंटरफेथ डेस्क’ के प्रमुख के. मेशेक टेम्बे ने अपने काम के माध्यम से सामाजिक और धार्मिक एकता लाने में सिगबान के प्रगतिशील दृष्टिकोण की सराहना की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतRJD का चुनावी दांव, भोजपुर-बक्सर MLC उपचुनाव के लिए इस उम्मीदवार पर जताया भरोसा

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: क्या आज महंगे हुए पेट्रोल-डीजल? प्रमुख शहरों की रेट लिस्ट यहाँ देखें

भारतमथुरा हादसे के बाद जारी है सर्च ऑपरेशन, प्रधानमंत्री ने की सहायता राशि की घोषणा; अब तक 10 की मौत

विश्वHormuz Toll: ट्रंप का ईरान को अल्टीमेटम, होर्मुज पर नहीं चलेगा 'टोल राज'

भारतचुनावी हिंसा के लिए आखिर कौन जिम्मेदार ?

विश्व अधिक खबरें

विश्वधरती पर लौट आए NASA के चंद्रयात्री?, आर्टेमिस 2 ने सफलतापूर्वक की लैंडिंग, वीडियो

विश्वमिया खलीफ़ा ने लेबनान पर हुए हवाई हमलों पर एक भावुक वीडियो शेयर किया, कहा- 'मेरे टैक्स के पैसे मेरे वतन के साथ ऐसा कर रहे हैं'

विश्वAsian Boxing Championships 2026: विश्वनाथ सुरेश को गोल्ड?, 5 स्वर्ण पदक के साथ 16 पदक

विश्वक्या ख्वाजा आसिफ इज़राइल पर पोस्ट करते समय नशे में थे? डिलीट की गई पोस्ट से मचा बवाल

विश्वUS-ईरान वार्ता से पहले पाकिस्तान में अलर्ट, इस्लामाबाद में 'रेड जोन' सील किया; सब कुछ बंद