लाइव न्यूज़ :

दक्षिण अफ्रीकी कार्यकर्ताओं ने टीकों के निर्यात पर जॉनसन एंड जॉनसन की आलोचना की

By भाषा | Updated: August 18, 2021 16:03 IST

Open in App

जोहानिसबर्ग, 18 अगस्त (एपी) दक्षिण अफ्रीका के स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं ने देश में विनिर्मित कोविड रोधी टीकों का यूरोप के लिए निर्यात किए जाने पर जॉनसन एंड जॉनसन कंपनी की आलोचना की है जॉनसन एंड जॉनसन के एकल खुराक टीकों का दक्षिण अफ्रीका से निर्यात किया गया जहां बहुत कम लोगों का ही पूर्ण टीकाकरण हो पाया है। वहीं, यूरोपीय देश बड़ी संख्या में अपने लोगों का टीकाकरण कर चुके हैं और उन्होंने जरूरमतंद देशों को टीके दान भी किए हैं।दक्षिण अफ्रीकी कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को कहा कि देश की सरकार के जॉनसन एंड जॉनसन और अन्य टीका विनिर्माताओं के साथ संबंधों का पूर्ण खुलासा होना चाहिए। उल्लेखनीय है कि न्यूयॉर्क टाइम्स ने खुलासा किया है कि दक्षिण अफ्रीका में एस्पेन फार्माकेयर द्वारा विनिर्मित जॉनसन एंड जॉनसन के लाखों टीकों का यूरोप निर्यात किया जा रहा है। हेल्थ जस्टिस इनिशिएटिव संगठन की फातिमा हसन ने कहा, ‘‘हमारा मानना है कि जॉनसन एंड जॉनसन का आचरण निदंनीय, अनैतिक और असंवैधानिक रहा है।’’ देश के अन्य कई स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं ने भी टीकों के निर्यात को लेकर कंपनी की आलोचना की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट2018 के सैंडपेपर कांड के बाद पहली बार ऑस्ट्रेलिया टेस्ट के लिए करेगा साउथ अफ्रीका टूर, पूरा शेड्यूल देखें

ज़रा हटकेदक्षिण अफ्रीका से भारत आई मादा चीता गामिनी ने 3 शावकों को दिया जन्म, देश में कुल संख्या बढ़ कर 38, वीडियो

क्रिकेटSA Vs CAN: आखिरी ओवरों में छक्कों की बारिश, मिलर और स्टब्स ने कनाडा को किया बेहाल

क्रिकेटटी20 विश्व कप से पहले दक्षिण अफ्रीका को झटका, टोनी डी जोरजी और डोनोवन फरेरा बाहर, इन खिलाड़ी को मौका

विश्व71.65 प्रतिशत वोट हासिल करके 7वीं बार जीते युगांडा के राष्ट्रपति योवेरी मुसेवेनी, संगीतकार से नेता बने बोबी वाइन को 24.72 प्रतिशत वोट मिले

विश्व अधिक खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट