लाइव न्यूज़ :

ब्रिटेन में प्रदर्शन और मार्च निकालकर कुछ समूहों ने मनाया स्वतंत्रता दिवस

By भाषा | Updated: August 15, 2021 20:34 IST

Open in App

लंदन, 15 अगस्त कुछ अलगाववादी समूहों सहित विभिन्न संगठनों ने रविवार को लंदन स्थित भारतीय उच्चायोग के सामने प्रदर्शन करके और मार्च निकाल कर भारत का 75वां स्वतंत्रता दिवस मनाया।

पहले से घोषित इन प्रदर्शनों के मद्देनजर उच्चायोग भवन के बाहर अवरोधक लगाए गए थे और बड़ी संख्या में मेट्रोपॉलिटन पुलिस के अधिकारी मौजूद थे। उसी बीच एल्डविच इलाके में स्थित इंडिया हाउस के सामने जमा होकर प्रदर्शनकारियों ने मार्च निकाला।

उनके हाथों में तख्तियां थीं, जिनपर लिखा था ‘किसान मजदूर एकता’ और वे भारतीय किसानों के पक्ष में नारेबाजी कर रहे थे। भीड़ में खालिस्तान समर्थक कुछ बैनर भी नजर आए।

नस्लवाद विरोधी संगठन ‘साउथ एशिया सॉलिडारिटी ग्रुप’ ने शनिवार को पूरी रात मार्च निकाला और रविवार की सुबह लंदन स्थित ब्रिटिश संसद से सीधे नजर आने वाले वेस्टमिंस्टर ब्रिज पर एक झंडा लहराया जिसपर लिखा था ‘‘मोदी इस्तीफा दो’’।

इसके आयोजकों में से एक मुक्ति शाह ने कहा, ‘‘भारत के 75वां स्वतंत्रता दिवस की सुबह हो रही है और देश का धर्मनिरपेक्ष संविधान तार-तार हो रहा है। साम्प्रदायिक और जातीय हिंसा से देश लहूलुहान हो रहा है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हजारों राजनीतिक बंदी कोविड से प्रभावित जेलों में बंद हैं। कोविड महामारी के कुप्रबंधन और लापरवाही के कारण सैकड़ों-हजारों लोग अपने प्रियजनों की मौत का मातम मना रहे हैं।’’

समूह ने 10 सूत्री एजेंडे के साथ अपना बयान भी जारी किया जिसमें भारत में मॉब लिंचिंग, बलात्कार और हत्या के मामले तथा कोविड महामारी कुप्रबंधन शामिल हैं।

वहीं, भारतवंशियों के एक अन्य संगठन ‘द लंदन स्टोरी’ ने एक अन्य आयोजन में रविवार को पहला तथाकथित ईयू-भारत पीपुल्स रोडमैप जारी किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटIPL 2026 में राजस्थान रॉयल्स की जीत का सिलसिला जारी, चौथे मैच में डिफेंडिंग चैंपियन RCB को 6 विकेट से धोया, ध्रुव-सूर्यवंशी ने खेली कमाल की पारियां

क्रिकेटआरसीबी के खिलाफ छक्कों की तूफानी बारिश करते हुए वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा IPL 2026 का सबसे तेज़ अर्धशतक

क्रिकेटRR vs RCB: कप्तान रजत पाटीदार ने शानदार अर्धशतक लगाकर आरसीबी को संकट से उबारा, 40 गेंदों में बनाए 63 रन

क्रिकेटRR vs RCB: रवि बिश्नोई ने विराट कोहली को किया क्लीन बोल्ड, प्रतिक्रिया में साफ झलकी निराशा, VIIDEO

भारत'SIR में हटाए गए 91 लाख वोटों में से 63% बंगाली हिंदू हैं', विधानसभा चुनावों से पहले अभिषेक बनर्जी का बड़ा दावा

विश्व अधिक खबरें

विश्वमिया खलीफ़ा ने लेबनान पर हुए हवाई हमलों पर एक भावुक वीडियो शेयर किया, कहा- 'मेरे टैक्स के पैसे मेरे वतन के साथ ऐसा कर रहे हैं'

विश्वAsian Boxing Championships 2026: विश्वनाथ सुरेश को गोल्ड?, 5 स्वर्ण पदक के साथ 16 पदक

विश्वक्या ख्वाजा आसिफ इज़राइल पर पोस्ट करते समय नशे में थे? डिलीट की गई पोस्ट से मचा बवाल

विश्वUS-ईरान वार्ता से पहले पाकिस्तान में अलर्ट, इस्लामाबाद में 'रेड जोन' सील किया; सब कुछ बंद

विश्वभारत-US संबंधों का नया अध्याय; मार्को रूबियो का भारत दौरा, क्वाड और क्रिटिकल मिनरल्स पर जोर