लाइव न्यूज़ :

Solar Eclipse 2024: सूर्य ग्रहण देखने इस शहर में जा रहे पर्यटक, 10 लाख से अधिक के आने की उम्मीद, आखिर क्या है वजह

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 30, 2024 12:23 IST

Solar Eclipse 2024: नियाग्रा फॉल्स के मेयर जिम डियोडाटी ने मार्च की शुरुआत में कहा था कि उन्हें उम्मीद है कि सूर्यग्रहण के दौरान शहर में एक ही दिन में अब तक के सबसे अधिक पर्यटक आएंगे।

Open in App
ठळक मुद्देनियाग्रा के स्थानीय निकाय ने इसको लेकर तैयारी भी शुरू कर दी है। मोबाइल फोन नेटवर्क की समस्या का सामना करना पड़ सकता है।पूर्ण सूर्य ग्रहण उत्तरी अमेरिका, मैक्सिको, संयुक्त राज्य अमेरिका और कनाडा से होकर गुजरेगा।

Solar Eclipse 2024: कनाडा के ओंटारियो प्रांत का नियाग्रा क्षेत्र सूर्य ग्रहण देखने के लिए आने वाले लोगों के स्वागत में जुट गया है। इस दौरान यहां 10 लाख से अधिक पर्यटकों के आने की उम्मीद है। आठ अप्रैल को पूर्ण सूर्यग्रहण रहेगा। कनाडा के इस प्रांत में 1979 के बाद यह पहला सूर्यग्रहण होगा। ‘नेशनल ज्योग्राफिक’ चैनल द्वारा सूर्य ग्रहण देखने के लिए नियाग्रा फॉल्स को सबसे अच्छे स्थानों में एक घोषित किया गया है। नियाग्रा फॉल्स के मेयर जिम डियोडाटी ने मार्च की शुरुआत में कहा था कि उन्हें उम्मीद है कि सूर्यग्रहण के दौरान शहर में एक ही दिन में अब तक के सबसे अधिक पर्यटक आएंगे।

नियाग्रा के स्थानीय निकाय ने इसको लेकर तैयारी भी शुरू कर दी है। बृहस्पतिवार को इस दिन के लिए आपातकाल जैसी स्थिति की घोषणा की गई है, जिसमें कहा गया कि भयंकर यातायात जाम, आपातकालीन सेवाओं की भारी मांग और मोबाइल फोन नेटवर्क की समस्या का सामना करना पड़ सकता है।

पूर्ण सूर्य ग्रहण उत्तरी अमेरिका, मैक्सिको, संयुक्त राज्य अमेरिका और कनाडा से होकर गुजरेगा। पूर्ण सूर्य ग्रहण तब होता है जब चंद्रमा सूर्य और पृथ्वी के बीच से गुजरता है जिससे सूर्य की किरणें पूरी तरह से छिप जाती हैं। नियाग्रा शहर में कुछ मिनटों के लिए सूर्य की किरणें बिल्कुल अवरुद्ध हो जाएंगी।

टॅग्स :सूर्य ग्रहणकनाडाअमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्व अधिक खबरें

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा

विश्वकौन कहता है कि अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता!

विश्वक्या खत्म होने वाला है ईरान युद्ध? ट्रंप ने राष्ट्र के नाम संबोधन में कहा- "हमने वो पा लिया जिसके लिए लड़ रहे..."