लाइव न्यूज़ :

फेसबुक, गूगल, ट्विटर और टिकटॉक के प्रतिनिधियों से पूछताछ करेंगे ब्रिटेन के सांसद, जानें कारण

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 28, 2021 19:07 IST

ब्रिटिश सरकार के ऑनलाइन सुरक्षा कानून के मसौदे की पड़ताल कर रही संसदीय समिति के सदस्य फेसबुक, गूगल, ट्विटर और टिकटॉक के प्रतिनिधियों से पूछताछ करेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देयुवा लोगों की सुरक्षा के उद्देश्य से सख्त नियम चाहती हैं।अमेरिकी सीनेट समिति द्वारा यूट्यब, टिकटॉक और स्नैपचैट से पूछताछ की गई है।कंपनी की प्रणालियां ऑनलाइन नफरत की स्थिति को और गंभीर बनाती हैं।

लंदनः ब्रिटेन के सांसद फेसबुक और अन्य दिग्गज सोशल मीडिया प्रतिष्ठानों के प्रतिनिधियों से इस मुद्दे पर सवाल-जवाब करने के लिए तैयार हैं कि वे सोशल मीडिया कंपनियों को विनियमित करने के यूरोप के प्रयासों के बीच ऑनलाइन सुरक्षा का किस तरह संचालन करते हैं।

ब्रिटिश सरकार के ऑनलाइन सुरक्षा कानून के मसौदे की पड़ताल कर रही संसदीय समिति के सदस्य फेसबुक, गूगल, ट्विटर और टिकटॉक के प्रतिनिधियों से पूछताछ करेंगे। संबंधित देशों की सरकारें सोशल मीडिया उपयोगकर्ताओं, विशेष रूप से युवा लोगों की सुरक्षा के उद्देश्य से सख्त नियम चाहती हैं, लेकिन इसमें ब्रिटेन के प्रयास बहुत आगे हैं।

ब्रिटेन के सांसद शोधकर्ताओं, पत्रकारों, तकनीकी अधिकारियों और अन्य विशेषज्ञों से ऑनलाइन सुरक्षा विधेयक के अंतिम संस्करण में सुधार के बारे में सरकार को रिपोर्ट देने के लिए विमर्श कर रहे हैं। यह सुनवाई उसी सप्ताह हो रही है जब अमेरिकी सीनेट समिति द्वारा यूट्यब, टिकटॉक और स्नैपचैट से पूछताछ की गई है।

फेसबुक व्हिसलब्लोअर फ्रांसेस हौगेन इस सप्ताह ब्रिटेन की संसदीय समिति के सामने पेश हुई थीं। उन्होंने सदस्यों से कहा था कि कंपनी की प्रणालियां ऑनलाइन नफरत की स्थिति को और गंभीर बनाती हैं तथा समस्या को ठीक करने के लिए कंपनी द्वारा बहुत कुछ नहीं किया जाता। 

टॅग्स :ब्रिटेनसोशल मीडियाअमेरिकामार्क जुकेरबर्गफेसबुकट्विटरव्हाट्सऐप
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

विश्व अधिक खबरें

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा

विश्वकौन कहता है कि अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता!