लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तानी सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में छह संदिग्ध आतंकवादी ढेर

By भाषा | Updated: September 25, 2021 11:05 IST

Open in App

कराची, 25 सितंबर पाकिस्तान के अशांत बलूचिस्तान प्रांत में सुरक्षा बलों के एक अभियान में छह संदिग्ध आतंकवादी मारे गए। इनमें दो शीर्ष आतंकवादी कमांडर शामिल हैं।

पाकिस्तान सशस्त्र बलों की मीडिया एवं जनसंपर्क इकाई ‘इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस’ (आईएसपीआर) ने एक बयान में कहा कि अर्द्धसैन्य बलूचिस्तान फ्रंटियर कोर को खारान जिले के समीप एक ठिकाने में आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया सूचना मिली जिसके बाद शुक्रवार को अभियान चलाया गया।

बयान में कहा गया है कि जैसे ही फ्रंटियर कोर के सैन्य इलाके में घुसे और उन्होंने इलाके की घेराबंदी की तो आतंकवादियों ने उन पर गोलियां चला दी और उन्होंने अपने ठिकाने से भागने की कोशिश की।

बयान में कहा गया है कि भीषण मुठभेड़ के बाद कमांडर गुल मीर उर्फ पुलेन और कलीमुल्ला बोलानी समेत छह आतंकवादी मारे गए। इलाके से हथियारों और गोला बारुद का भारी जखीरा भी बरामद किया गया है।

इस महीने की शुरुआत में केच जिले के बुलेदा इलाके में सशस्त्र हमलावरों ने फ्रंटियर कोर के काफिले पर हमला कर दिया था जिसमें दो सैनिकों की मौत हो गयी थी और एक अन्य घायल हो गए था। वहीं पांच सितंबर को एक आत्मघाती हमलावर ने क्वेटा-मास्तुंग रोड पर फ्रंटियर कोर के काफिले को निशाना बनाया था जिसमें चार सैनिकों की मौत हो गयी थी और 21 अन्य घायल हो गए थे।

बाद में प्रतिबंधित संगठन ‘तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान’ ने आत्मघाती हमले की जिम्मेदारी ली थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

क्राइम अलर्ट5 वर्षीय बच्चे का गला, गुप्तांग कटा था और पेट के बाईं ओर, गाल और भौंह के नीचे गहरे घाव?, पिता ने कहा- छात्रावास में बेटे से सामूहिक रेप कर मारा?

बॉलीवुड चुस्कीनहीं रहीं जरीन खान की मां परवीन खान, मुंबई में होगा अंतिम संस्कार

क्रिकेटसूर्यवंशी और जायसवाल के तूफान में उड़ा मुंबई?, कोच माहेला जयवर्धने ने कहा- बारिश के बीच रन बरसा?, बेबस दिखे गेंदबाज

क्रिकेटबुमराह, चाहर और बोल्ट को कूटना?, 15 साल के लड़के को खेलते देखना वाकई अद्भुत, कप्तान पांड्या ने कहा- हमारे पास सूर्यवंशी के लिए कोई विकल्प नहीं था

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब