लाइव न्यूज़ :

ऑस्ट्रेलियाः लापता व्यक्ति की तलाश करने गए पुलिस अधिकारियों पर दो हमलावरों ने बरसाईं गोलियां, दो पुलिस अधिकारियों समेत छह लोगों की मौत

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 13, 2022 08:48 IST

अधिकारियों ने बताया कि इसके बाद विशेष पुलिस अधिकारियों और हवाई बल को सहायता के लिए बुलाया गया और घटनास्थल की घेराबंदी की गई। पुलिस ने बताया कि इसके बाद रात करीब साढ़े 10 बजे के बाद पुलिस के साथ एक अन्य मुठभेड़ में दो पुरुषों तथा एक महिला की मौत हो गई।

Open in App
ठळक मुद्देदो हमलावरों ने वाईंबिला में ग्रामीण इलाके में पुलिस अधिकारियों पर गोलियां चलाईं। पुलिस ने बताया कि उन्होंने जवाबी कार्रवाई की लेकिन दो अधिकारी गंभीर रूप से घायल हो गए और मौत हो गई।

ब्रिस्बेनः ऑस्ट्रेलिया के ग्रामीण इलाके में दो पुलिस अधिकारियों सहित छह लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस अधिकारी एक व्यक्ति के लापता होने की शिकायत की जांच के सिलसिले में मौके पर पहुंचे थे। पुलिस ने बताया कि हिंसा सोमवार शाम करीब पौने पांच बजे हुई जब चार अधिकारी क्वींसलैंड राज्य में एक दूरस्थ संपत्ति पर पहुंचे।

अधिकारियों ने बताया कि कम से कम दो हमलावरों ने वाईंबिला में ग्रामीण इलाके में पुलिस अधिकारियों पर गोलियां चलाईं। पुलिस ने बताया कि उन्होंने जवाबी कार्रवाई की लेकिन दो अधिकारी गंभीर रूप से घायल हो गए और घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई। मौके पर मौजूद एक अन्य व्यक्ति की भी गोली लगने से मौत हो गई। क्वींसलैंड की पुलिस आयुक्त कैटरीना कैरोल ने एक संवाददाता सम्मेलन में बताया कि शुरुआती गोलीबारी में एक अन्य अधिकारी को गोली लग गई, जबकि एक अन्य अधिकारी वहां से जान बचाकर निकलने में सफल रहा।

अधिकारियों ने बताया कि इसके बाद विशेष पुलिस अधिकारियों और हवाई बल को सहायता के लिए बुलाया गया और घटनास्थल की घेराबंदी की गई। पुलिस ने बताया कि इसके बाद रात करीब साढ़े 10 बजे के बाद पुलिस के साथ एक अन्य मुठभेड़ में दो पुरुषों तथा एक महिला की मौत हो गई। कैरोल ने कहा, ‘‘ दुर्भाग्य से हाल में किसी एक घटना में हताहत हुए यह सबसे अधिक लोग हैं।’’

ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीस ने घटना पर दुख व्यक्त करते हुए कहा, ‘‘ वाईंबिला में भयानक दृश्य। क्वींसलैंड के उन पुलिस अधिकारियों के परिवारों तथा दोस्तों के लिए एक दिल दहला देने वाला दिन, जिन्होंने ड्यूटी के दौरान अपनी जान गंवा दी।’’ अल्बानीस ने ट्वीट किया, ‘‘ शोक संतप्त सभी लोगों के साथ मेरी संवेदनाएं हैं, ऑस्ट्रेलिया इस दुख में आपके साथ है।’’

टॅग्स :ऑस्ट्रेलियाहिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्रांति की भाषा: भगत सिंह और हिंदी का अद्भुत संबंध

क्रिकेटPSL 2026 में नहीं खेलेंगे ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी? सरकार ने स्टीव स्मिथ और उनकी टीम को 'आतंकवादी हमलों' की चेतावनी दी

विश्वऑस्ट्रेलिया में शरण लेने वाली ईरान की महिला फुटबॉल टीम की दो खिलाड़ियों ने शुरू किया अभ्यास, वीडियो

कारोबारजापान, ऑस्ट्रेलिया ने कहा- नो?, 7 देशों से युद्धपोत भेजने की मांग?, होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को झटका?

क्रिकेटAUS-W vs IND-W: एलिसा हीली ने वनडे क्रिकेट को कहा अलविदा, अपने आखिरी मैच में खेली 158 रन की पारी, भारत के खिलाफ 3-0 से जीती सीरीज

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल