लाइव न्यूज़ :

ब्रिटेन के शहर में हुई गोलीबारी में संदिग्ध बंदूकधारी समेत छह लोगों की मौत : पुलिस

By भाषा | Updated: August 13, 2021 10:37 IST

Open in App

लंदन, 13 अगस्त (एपी) दक्षिण पश्चिम इंग्लैंड की पुलिस ने बताया कि बृहस्पतिवार को प्लाईमाउथ शहर में हुई “गोलीबारी की गंभीर घटना” में संदिग्ध हमलावर समेत छह लोगों की मौत हुई है। हालांकि, पुलिस ने इसे आतंकवादी घटना नहीं बताया है।

डेवोन और कोर्नवॉल पुलिस ने ट्विटर पर एक बयान में कहा कि हमले में घायल कई अन्य लोगों का इलाज चल रहा है।

पुलिस ने इसे “संकटमय घटना” घोषित किया है लेकिन शहर के कीहेम जिले में क्या हुआ, इसकी विस्तार से जानकारी नहीं दी है। इलाके की घेराबंदी कर दी गई है।

प्लाईमाउथ से सांसद ल्यूक पोलार्ड ने ट्वीट किया, “पुलिस ने प्लाईमाउथ के कीहेम में गोलीबारी में छह लोगों की मौत की पुष्टि की है। कई घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। यह बहत भयावह है।”

हवाई एंबुलेंस और वरिष्ठ चिकित्सकों समेत आपातकालीन सेवाओं के कर्मी स्थानीय समयानुसार छह बजकर 10 मिनट पर हुई घटना के बाद मौके पर पहुंचे।

पुलिस ने बताया कि अधिकारियों को दो महिला और दो पुरुष मृत मिले।

एक अन्य व्यक्ति भी मौके पर मृत पाया गया, जिसे संदिग्ध हमलावर माना जा रहा है। समझा जाता है कि सभी की मौत गोली लगने से हुई। गोली लगने से घायल एक अन्य महिला की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।

एक अन्य सांसद जॉनी मर्सर ने एक ट्वीट में कहा कि घटना “आंतकवाद से संबंधित नहीं है और न ही संदिग्ध प्लाईमाउथ से फरार हुआ है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वधरती पर लौट आए NASA के चंद्रयात्री?, आर्टेमिस 2 ने सफलतापूर्वक की लैंडिंग, वीडियो

क्रिकेट300 का स्ट्राइक रेट, 8 चौके, 7 छक्के, 26 गेंद और 78 रन?, विराट कोहली की टीम पर टूटे वैभव, 15 वर्ष के इस लड़के ने हेजलवुड-भुवनेश्वर को किया धुआं-धुआं

क्राइम अलर्टतेल में खेलः देशभर में गैस की कालाबजारी के बीच हाइवे पर पेट्रोल-डीजल की चोरी?

पूजा पाठPanchang 11 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 11 April 2026: आज वृषभ समेत इन 4 राशिवालों के लिए रहेगा शनि भारी, अचानक आ सकती है बड़ी परेशानी

विश्व अधिक खबरें

विश्वमिया खलीफ़ा ने लेबनान पर हुए हवाई हमलों पर एक भावुक वीडियो शेयर किया, कहा- 'मेरे टैक्स के पैसे मेरे वतन के साथ ऐसा कर रहे हैं'

विश्वAsian Boxing Championships 2026: विश्वनाथ सुरेश को गोल्ड?, 5 स्वर्ण पदक के साथ 16 पदक

विश्वक्या ख्वाजा आसिफ इज़राइल पर पोस्ट करते समय नशे में थे? डिलीट की गई पोस्ट से मचा बवाल

विश्वUS-ईरान वार्ता से पहले पाकिस्तान में अलर्ट, इस्लामाबाद में 'रेड जोन' सील किया; सब कुछ बंद

विश्वभारत-US संबंधों का नया अध्याय; मार्को रूबियो का भारत दौरा, क्वाड और क्रिटिकल मिनरल्स पर जोर