लाइव न्यूज़ :

आत्मघाती हमलों के बारे में जानकारी के आरोपों से सिरिसेना ने किया इनकार

By भाषा | Updated: March 26, 2021 16:33 IST

Open in App

कोलंबो, 26 मार्च श्रीलंका के पूर्व राष्ट्रपति सिरिसेना मैत्रीपाला ने शुक्रवार को उन आरोपों से इनकार किया कि उन्हें 2019 में ईस्टर संडे हुए आत्मघाती हमलों के बारे में पहले से जानकारी थी । इन हमलों में 11 भारतीयों सहित 258 लोगों की मौत हो गई थी।

इन हमलों की जांच के लिए गठित राष्ट्रपति पैनल ने सिरिसेना पर आपराधिक लापरवाही का आरोप लगाया था, इसके बाद पूर्व राष्ट्रपति की यह पहली सार्वजनिक प्रतिक्रिया है।

गौरतलब है कि स्थानीय कट्टरपंथी संगठन ‘नेशनल तैहीद जमात’ (एलटीजे) के नौ आत्मघाती हमलावरों ने 21 अप्रैल 2019में तीन गिरजाघरों, और होटलों में हमले किए थे जिनमें 258 लोग मारे गए थे और 500 से अधिक लोग घायल हुए थे।

जांच पैनल ने सिरिसेना और उनकी निगरानी वाले शीर्ष रक्षा प्रतिष्ठान तथा रक्षा मंत्री को लापरवाही बरने का दोषी करार दिया था।

पैनल ने कहा था कि अटॉर्नी जनरल उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू करें।

पूर्व राष्ट्रपति ने संसद को संबोधित करते हुए कहा कि उन्हें हमलों के बारे में पहले से कोई जानकारी नहीं थी ,लेकिन उन्होंने कहा कि हमलों से पहले इस बारे में खुफिया रिपोर्ट मिली थी।

उन्होंने कहा,‘‘ अगर मुझे खुफिया सूचना के बारे में पता होता, तो मैंने कर्फ्यू लगा दिया होता, गिरजाघरों की रक्षा की होती, उन्हें गिरफ्तार करने के लिए उचित कदम उठाए होते और हमले नहीं होने दिए होते।’’

उस वक्त विपक्ष में रहे श्रीलंका पीपुल्स फ्रंट गठबंधन ने हमले के लिए सुरक्षा संस्थान की नाकामी को जिम्मेदार ठहराया जो राष्ट्रपति सिरिसेना और प्रधानमंत्री रॉनिल विक्रमसिंघे के बीच राजनीतिक खींचतान से प्रभावित था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब