लाइव न्यूज़ :

सिंगापुर अंतरराष्ट्रीय आवागमन फिर शुरू करेगा: मंत्री

By भाषा | Updated: July 26, 2021 16:54 IST

Open in App

(गुरदीप सिंह)

सिंगापुर, 26 जुलाई सिंगापुर उन देशों के साथ अंतरराष्ट्रीय आवागमन शुरू करेगा, जिन्होंने व्यापार, यात्रा और कामकाज के लिहाज से कोविड-19 पर अच्छी तरह लगाम लगाने के प्रयास किये हैं। एक वरिष्ठ मंत्री ने सोमवार को संसद को बताया।

व्यापार एवं उद्योग मंत्री और कोविड-19 बहुमंत्रालय कार्यबल के सह-अध्यक्ष गैन किम योंग ने कहा कि सिंगापुर ''छोटी और खुली अर्थव्यवस्था'' वाला देश है, लिहाजा इसे दुनिया के लिये बंद नहीं किया जा सकता।

चैनल न्यूज एशिया ने गैन के हवाले से कहा, ''हमारी अर्थव्यवस्था के कई क्षेत्रों के लिए सिंगापुर में लोगों के आने और यहां जाने वाले लोगों के संबंध में स्थिर प्रवाह की आवश्यकता होती है - फिर चाहे वे श्रमिक हों या आगंतुक।''

उन्होंने कहा, ''यह एक महत्वपूर्ण कदम है जिससे हमें एक व्यापार, यात्रा और प्रतिभा केंद्र के रूप में सिंगापुर की स्थिति को फिर से स्थापित करने में मदद मिलेगी।''

मंत्री ने कहा कि पूरी तरह से टीकाकरण करा चुके लोग भी यात्रा कर सकते हैं और व्यापार ''अधिक स्वतंत्र रूप से'' कर सकते हैं।

उन्होंने कहा कि एक व्यापार केंद्र होने के नाते सिंगापुर के कई अधिकारियों को यात्रा करनी पड़ती है, जबकि पर्यटन और एमआईसीई उद्योग, और सिंगापुर की हवाई आवागमन, ''काफी हद तक'' अंतरराष्ट्रीय कनेक्टिविटी पर निर्भर करता है।

मंत्री ने कहा कि सिंगापुर उन देशों के साथ अंतरराष्ट्रीय आवागमन शुरू करेगा, जिन्होंने व्यापार, यात्रा और कामकाज के लिहाज से कोविड-19 पर अच्छी तरह लगाम लगाने के प्रयास किये हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेलोरा हवाई अड्डे के पास चाय पीने गए थे?, अनस मोहम्मद सईद, तलहा अनीस, अवेज सईद और अब्दुल सलीम की मौत, तीन घायल

क्राइम अलर्टDelhi Crime: अमन विहार में 8 साल की बच्ची से दरिंदगी, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्व अधिक खबरें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो