लाइव न्यूज़ :

सिंगापुर संयम और सहिष्णुता को प्रोत्साहित करने के लिए नया नस्लीय सौहार्द कानून लाएगा : ली

By भाषा | Updated: August 29, 2021 21:43 IST

Open in App

सिंगापुर विभिन्न नस्लीय समूहों के बीच संयम और सहिष्णुता को प्रोत्साहित करने के लिए नया नस्लीय सौहार्द कानून लाएगा। यह घोषणा सिंगापुर के प्रधानमंत्री ली सीन लूंग ने रविवार को की। राष्ट्रीय दिवस रैली के अवसर पर देश को संबोधित करते हुए ली ने कहा कि नस्लीय सौहार्द को कायम रखने के लिए लाए जाने वाले नए कानून में नस्लीय मामलों से जुड़े सभी मौजूदा कानूनों को समाहित किया जाएगा। इस समय नस्लीय मुद्दों से जुड़े कानून अलग-अलग हैं, जैसे दंड संहिता। उन्होंने कहा कि नस्लीय अपराधों के मामलों में दंड के अलावा ‘ कोमल और स्पर्श’ की नीति का भी समावेश होगा जिसके जरिये समझाने-बुझाने और पुनर्वास पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा। उदाहरण के लिए अधिकारियों के पास अधिकार होगा कि वे नस्लीय अपराध करने वाले को रोकें और इसके साथ ही उसे अन्य नस्लों के बारे में अधिक अध्ययन करने का आदेश दें। स्ट्रेट टाइम्स ने ली को उद्धृत करते हुए लिखा कि इस नरम रुख से नस्लों के बीच उत्पन्न अंतर को भरने और संबंध बनाने में मदद मिलेगी, बजाए कि ऐसी घटनाओं से उत्पन्न नाराजगी बनाए रखने के। ली ने कहा कि नस्लवाद को खत्म करने का वास्तविक उपाय व्यवहार में बदलाव है, जिसमें समय लगेगा एवं अधिक प्रयास करने की जरूरत होगी और कानून इसमें भूमिका निभा सकता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारघर से काम करिए और हवाई यात्रा कम कीजिए?, ईरान युद्ध के बीच आईईए ने दिया सुझाव, तेल की कीमतें 100 डॉलर प्रति बैरल से ऊपर?

भारतसुनो, अब सुनना पड़ेगा?, राहुल गांधी कारनामा सुनो, शाह ने कहा-शीतकालीन, बजट और मॉनसून सत्र के समय जर्मनी, वियतनाम, इंग्लैंड, सिंगापुर और मलेशिया की यात्रा पर थे कांग्रेस नेता, वीडियो

विश्वलाजरस द्वीप के पास ‘काफी नशे में’ थे जुबिन गर्ग?, लाइफ जैकेट पहनने से कर दिया था मना, सिंगापुर की अदालत को बताया गया

कारोबारPravasi Bharatiya Divas: भारत की सांस्कृतिक धरोहर के संवाहक हैं प्रवासी भारतीय

विश्वसिंगापुर के हिंदू समुदाय को सरकार ने दी नई सुविधा, 50 एसजीडी देकर बुक कराएं, जानें असर

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल