लाइव न्यूज़ :

इंडोनेशिया में सिनाबुंग ज्वालामुखी फटने से छाया धुएं का गुबार

By भाषा | Updated: May 7, 2019 15:56 IST

ज्वालामुखी विस्फोट होने से विमानों की उड़ानों पर असर पड़ सकता है, लेकिन इस इलाके से परहेज करने के लिए औपचारिक नोटिस जारी नहीं किया गया है। ज्वालामुखी के निकट बहने वाली नदियों के आसपास रहने वाले लोगों को लावा निकलने के प्रति सचेत रहने की सलाह दी गयी है।

Open in App

इंडोनेशिया में एक ज्वालामुखी में विस्फोट होने से आसमान में 2000 मीटर तक धुआं और राख का गुबार छा गया और पास के गांवों में मलबा बिखर गया। सुमात्रा द्वीप पर माउंट सिनाबुंग ज्वालामुखी 2010 से ही सक्रिय है और 2016 में इसमें जोरदार विस्फोट हुआ था।

हालिया दिनों में इसके फिर से धधकने पर राख फैल गई थी। आपदा एजेंसी के अधिकारियों ने बताया कि ज्वालामुखी विस्फोट होने से विमानों की उड़ानों पर असर पड़ सकता है, लेकिन इस इलाके से परहेज करने के लिए औपचारिक नोटिस जारी नहीं किया गया है। ज्वालामुखी के निकट बहने वाली नदियों के आसपास रहने वाले लोगों को लावा निकलने के प्रति सचेत रहने की सलाह दी गयी है।

ज्वालामुखी विस्फोट की हालिया घटना से किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है और आपदा एजेंसी ने लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाने के लिए आदेश नहीं दिया है। सिनाबुंग 400 साल में पहली बार 2010 में सक्रिय हुआ था। कुछ समय तक शांत रहने के बाद 2013 में यह सक्रिय हो गया और उसके बाद से यह धधकता रहा। 2016 में ज्वालामुखी विस्फोट से सात लोगों की मौत हो गयी थी। वर्ष 2014 में इसी तरह की घटना में 16 लोग मारे गए थे। 

 

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

क्रिकेट209 रन नहीं बचा सके गेंदबाज, सुनील गावस्कर ने कहा-सीएसके और धोनी को सोचना पड़ेगा, बॉलिंग में क्यों हो रहे फेल?, हर मैच में बनाना होगा 230 रन?

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

विश्व अधिक खबरें

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा