लाइव न्यूज़ :

भारत में चिकित्सकीय आपूर्ति के लिए भाई-बहनों ने जुटाए 2,80,000 डॉलर

By भाषा | Updated: May 4, 2021 09:10 IST

Open in App

(ललित के झा)

वाशिंगटन, चार मई तीन भारतीय-अमेरिकी भाई-बहनों ने भारत में कोविड-19 मरीजों के लिए आवश्यक चिकित्सकीय ऑक्सीजन भेजने के मकसद से 2,80,000 डॉलर से अधिक राशि जुटाई है।

गैर लाभकारी संगठन ‘लिटिल मेंटर्स’ के संस्थापकों जिया, करीना और अरमान गुप्ता ने अपने स्कूली मित्रों और उनके परिवारों की मदद से यह राशि एकत्र की, ताकि वे दिल्ली और इसके आस-पास के अस्पतालों में जरूरतमंद मरीजों के लिए ऑक्सीजन सांद्रक और वेंटिलेटर जैसे जीवन रक्षक उपकरणों का प्रबंध कर सकें। इन बच्चों की आयु 15 साल है।

तीनों बच्चों ने कहा, ‘‘हमारा एकमात्र अनुरोध यह है कि इन उपकरणों की जब आवश्यकता न हो, तो उन्हें लौटा दिया जाए, ताकि और कोई मरीज इनका इस्तेमाल कर सके।’’

उन्होंने कहा, ‘‘यह इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि इन उपकरणों का अभाव है और प्रभावित आबादी बहुत अधिक है।’’

भाई-बहनों ने कहा कि वे जरूरतमंद लोगों संबंधी आंकड़ा तैयार करेंगे, ताकि आपूर्ति को उचित तरीके से मुहैया कराया जा सके और इसके लिए उन्हें सभी की मदद की आवश्यकता होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्रिकेटDC VS MI: रोहित शर्मा ने कूपर कोनोली को पीछे छोड़ा, दिल्ली के खिलाफ छोटी मगर दमदार पारी के बाद ऑरेंज कैप की सूची में शीर्ष पर

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्व अधिक खबरें

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा