लाइव न्यूज़ :

Shubhneet Singh India-Canada News: गायक शुभनीत सिंह को झटका, मुंबई कॉन्सर्ट कैंसिल, बुकमायशो ने कहा-टिकटों का पूरा पैसा वापस करूंगा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 20, 2023 17:33 IST

Shubhneet Singh India-Canada News: बुकमायशो ने यह कदम शुभनीत सिंह के कथित तौर पर खालिस्तानी समर्थक होने को लेकर सोशल मीडिया पर बहिष्कार का सामना करने के बाद उठाया है।

Open in App
ठळक मुद्देसात से दस दिनों के भीतर टिकटों का पूरा पैसा वापस कर देगा।सभी उपभोक्ताओं के टिकट का पूरा पैसा वापस करना शुरू कर दिया है, जिन्होंने शो के लिये टिकट खरीदे थे।सात से दस दिनों के भीतर ग्राहक के मूल खाते में पैसे वापस आ जाएंगे।

Shubhneet Singh India-Canada News: ऑनलाइन टिकट बुकिंग एप बुकमायशो ने गायक शुभनीत सिंह के भारत में कार्यक्रमों को रद्द कर दिया है। बुकमायशो ने यह कदम शुभनीत सिंह के कथित तौर पर खालिस्तानी समर्थक होने को लेकर सोशल मीडिया पर बहिष्कार का सामना करने के बाद उठाया है।

बुकमायशो ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा कि वह सात से दस दिनों के भीतर टिकटों का पूरा पैसा वापस कर देगा। उसने 'एक्स' पर लिखा, "गायक शुभनीत सिंह का 'स्टिल रोलिन टूर फॉर इंडिया' रद्द कर दिया गया है। बुकमायशो ने उन सभी उपभोक्ताओं के टिकट का पूरा पैसा वापस करना शुरू कर दिया है, जिन्होंने शो के लिये टिकट खरीदे थे।

सात से दस दिनों के भीतर ग्राहक के मूल खाते में पैसे वापस आ जाएंगे।" इससे पहले दिन में सोशल मीडिया मंच एक्स पर अनइंस्टालबुकमायशो ट्रेंड कर रहा था। शुभनीत को खालिस्तानी और अलगाववादी नेताओं के समर्थक के रूप में जाना जाता है।

हाल ही में भारत और कनाडा के बीच राजनीतिक तनातनी के बाद दोनों देशों ने अपने देशों से एक-दूसरे के वरिष्ठ राजनियक को निष्कासित कर दिया। कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने इस साल जून में ब्रिटिश कोलंबिया में 45 वर्षीय सिख अलगाववादी नेता हरदीप सिंह निज्जर की हत्या में भारत का हाथ होने का आरोप लगाया था, जिसे भारत ने बेतुका बताकर खारिज कर दिया। 

टॅग्स :कनाडापंजाबदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा