लाइव न्यूज़ :

जलवायु परिवर्तन को कम करने में मददगार हैं झाड़ियां, और भी कई फायदे

By भाषा | Updated: September 23, 2021 14:51 IST

Open in App

(मिक हेनली, एसोसिएट प्रोफेसर (रीडर) इन प्लांट एनिमल इंटरेक्शंस, यूनिवर्सिटी ऑफ प्लाइमाउथ)

प्लाइमाउथ (ब्रिटेन), 23 सितंबर (द कन्वरसेशन) द्वितीय विश्वयुद्ध के बाद खेती के आधुनिकीकरण के पश्चात केवल 75 वर्षों में ब्रिटेन में किस तरह 'हेजग्रो' या 'हेजेज' (झाड़ियों) का हृास हो गया, इस पर प्रकाश डालते हुए काउंसिल फॉर द प्रोटेक्शन ऑफ रूरल इंग्लैंड (सीपीआरई) की एक हालिया रिपोर्ट बताती है कि कैसे हेजग्रो प्राकृतिक रूप से वातावरण से कार्बनडाई ऑक्साइड को सोखकर जलवायु परिवर्तन को कम करने में मदद करती है।

मौजूदा हेजेज को बड़ा करने से ही समग्र कार्बन सीक्वेस्ट्रेशन क्षमता (वायुमंडलीय कार्बनडाई ऑक्साइड को ग्रहण और संग्रहीत करने की प्रक्रिया) दोगुनी हो सकती है। कार्बनडाई ऑक्साइड जैसी ''ग्रीनहाउस'' गैसों का निर्माण वातावरण के गर्म होने के रूप में निकलता है, जिसके चलते बाढ़, जंगल की आग और तूफान जैसी चरम मौसमीय घटनाओं की आशंका व गंभीरता बढ़ जाती है।

सीपीआरई का तर्क है कि ब्रिटेन के हेजग्रो क्षेत्र में 40% की वृद्धि करने से 18.5 मिलियन टन शुद्ध कार्बनडाई ऑक्साइड संग्रहीत की जा सकती है।

हेजग्रो के लाभ

जैसा कि आप जानते हैं कि पेड़-पौधे प्रकाश संश्लेषण की प्रक्रिया के दौरान प्राकृतिक रूप से कार्बनडाई ऑक्साइड को ग्रहण कर लेते हैं। इसी तरह हेजग्रो प्रमुख ग्रीनहाउस गैसों को स्वाभाविक रूप से ग्रहण करके जलवायु तबाही को रोकने में हमारी मदद कर सकती है।

हालांकि कार्बन को अलग करने की क्षमता पेड़ की प्रजातियों और विभिन्न प्रबंधन प्रथाओं के बीच अलग-अलग होती है। यह अनुमान लगाया जाता है कि मिश्रित नागफनी / ब्लैकथॉर्न हेजेज (ब्रिटिश हेजग्रो में सबसे आम प्रजाति) प्रति हेक्टेयर 42 टन कार्बन जमा कर सकती हैं। इसके अलावा हेजग्रो के कई और फायदे भी हैं, जिनमें फसलों का बचाव, पक्षियों को आश्रय, प्रदूषण में कमी, ईंधन के लिए लकड़ी का उत्पादन, कीटों पर नियंत्रण आदि शामिल है।

जलवायु परिवर्तन से पृथ्वी किस कदर प्रभावित हो सकती है, इसको लेकर वैज्ञानिक भविष्यवाणियां इतनी कष्टदायक हैं कि उन्हें बयां नहीं किया जा सकता। एक बात स्पष्ट है कि यदि दुनिया ग्लासगो (2021 संयुक्त राष्ट्र जलवायु परिवर्तन सम्मेलन) में सीओपी26 की बैठक में जिम्मेदारी नहीं लेती है, तो शायद हालात काबू से बाहर हो सकते हैं। लेकिन कुछ ऐसी युक्तियां हैं, जो मददगार साबित हो सकती हैं। इनमें हेजग्रो को बढ़ावा देना सबसे आसान युक्तियों में से एक है।

हेजग्रो की विरासत

एक समय हेजग्रो को किसानों का मित्र कहा जाता था, लेकिन जब द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान हिटलर ने ब्रिटेन की खाद्य आपूर्ति पर रोक लगा दी तो इसका परिणाम यह हुआ कि विश्वयुद्ध के खत्म होने के बाद की सरकारों ने कृषि को आधुनिक बनाने पर जोर दिया। इसमें परंपरागत तरीकों को छोड़कर नए तरीके अपनाए गए।

इस दौरान रासायनिक उर्वरकों, कीटनाशकों तथा बड़ी मशीनों का इस्तेमाल बढ़ा। साथ ही खेतों के आसपास सैकड़ों साल से मौजूद झाड़ियों की कतारों (हेजग्रो) को काटने का सिलसिला शुरू हो गया। इन्हें काटने के लिए किसानों को अनुदान मिलने लगा। कई किसानों ने इन्हें सिर्फ इसलिए काट दिया कि यह उनके लिए फायदे का सौदा साबित हो रहा था, लेकिन धीरे-धीरे इसका महत्व किसानों और सरकारों की समझ में आने लगा, पर तब तक काफी देर हो चुकी थी। ऐसे में अब जब ब्रिटेन में जलवायु तथा मौसम संबंधी घटनाओं में वृद्धि हो रही है तब इन्हें फिर से उगाने की मांग जोर पकड़ने लगी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतMaharashtra Local Body Polls Result: महायुति 214, एमवीए 49, भाजपा सबसे बड़ी पार्टी, जानें किस पार्टी को कितनी सीटें

क्रिकेटस्मृति मंधाना श्रीलंका के खिलाफ पहले T20I में एक बड़ा मील का पत्थर हासिल करने वाली पहली भारतीय क्रिकेटर बनी

भारतस्थानीय निकाय चुनावः 286 में से 212 सीट पर जीत?, अशोक चव्हाण बोले- भाजपा के 3,300 पार्षद निर्वाचित, जनवरी 2026 में 29 नगर निगमों चुनावों पर असर दिखेगा?

भारतबिहार में फाइनेंस कंपनियों के कर्ज से परेशान लोग आत्महत्या करने को मजबूर, पुलिस ने लिया गंभीरता से, ईओयू को दी कार्रवाई की जिम्मेदारी

भारतमुंबई निगम चुनावः नगर परिषद और पंचायत में करारी हार?, ठाकरे-पवार को छोड़ वीबीए-आरपीआई से गठजोड़ करेंगे राहुल गांधी?

विश्व अधिक खबरें

विश्वVIDEO: दीपू चंद्र दास की लिंचिंग के बाद, बांग्लादेश में 'कलावा' पहनने पर एक हिंदू रिक्शा चालक पर भीड़ ने किया हमला

विश्वक्रिसमस के 4 दिन पहले गोलियों की बौछार?, ‘क्वानोक्सोलो’ पब में अंधाधुंध गोलीबारी, 12 बंदूकधारियों ने 9 को भूना और 10 की हालत गंभीर

विश्वBangladesh: हिंदू युवक की हत्या मामले में बांग्लादेशी सरकार का एक्शन, 10 आरोपी गिरफ्तार

विश्वबांग्लादेश में उस्मान हादी की हत्या के बाद हिजाब न पहनने वाली महिलाओं पर हमलों से गुस्सा भड़का

विश्वVIDEO: बांग्लादेश के ढाका में उस्मान हादी के जनाज़े में भारी हुजूम, मुहम्मद यूनुस भी मौजूद