लाइव न्यूज़ :

डोनाल्ड ट्रंप ने शिंजो आबे को बताया जापान के इतिहास का महानतम प्रधानमंत्री, दोनों नेताओं के बीच टेलीफोन पर हुई बात

By भाषा | Updated: August 31, 2020 13:14 IST

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार रात शिंजो आबे से फोन पर बात की और इस दौरान दोनों नेताओं ने लंबी बातचीत कर पिछले चार वर्षों के कार्यों पर चर्चा की।

Open in App
ठळक मुद्देडोनाल्ड ट्रंप ने शिंजो आबे को जापान के इतिहास का “महानतम” प्रधानमंत्री बताकर उनकी प्रशंसा की।शिंजो आबे ने शुक्रवार को घोषणा की थी कि वह खराब सेहत की वजह से पद छोड़ने का मन बना रहे हैं।

वॉशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शिंजो आबे को जापान के इतिहास का “महानतम” प्रधानमंत्री बताकर उनकी प्रशंसा की। दोनों नेताओं के बीच टेलीफोन पर हुई वार्ता के दौरान ट्रंप ने यह बात कही। आबे (65) ने शुक्रवार को घोषणा की थी कि वह खराब सेहत की वजह से पद छोड़ने का मन बना रहे हैं। वह लंबे वक्त से अल्सरेटिव कोलाइटिस (आंत में सूजन से जुड़ी बीमारी) से जूझ रहे हैं। वह जापान में सबसे लंबे वक्त तक सेवा देने वाले प्रधानमंत्री हैं। राष्ट्रपति ट्रंप ने रविवार रात आबे से फोन पर बात की और इस दौरान दोनों नेताओं ने लंबी बातचीत कर पिछले चार वर्षों के कार्यों पर चर्चा की।

व्हाइट हाउस ने फोन पर हुई बातचीत की जानकारी देते हुए कहा, “दोनों नेताओं ने माना कि उनके संबंध असाधारण हैं, राष्ट्रपति ने प्रधानमंत्री आबे को जापान के इतिहास का महानतम प्रधानमंत्री बताया।” आबे के इस्तीफे की घोषणा के बाद दोनों नेताओं के बीच फोन पर हुई यह पहली बातचीत थी।

व्हाइट हाउस ने कहा, “राष्ट्रपति ने कहा कि प्रधानमंत्री आबे ने शानदार काम किया है और कहा कि अमेरिका और जापान के बीच रिश्ते आज पहले से कहीं बेहतर हैं।” इसने कहा, “भले ही प्रधानमंत्री आबे जल्द ही अपना पद छोड़ने वाले हैं लेकिन राष्ट्रपति का मानना है कि वह निश्चित ही जापान के भविष्य में बड़ी भूमिका निभाते रहेंगे।”

व्हाइट हाउस ने साथ ही बताया कि दोनों नेताओं ने उनके बेहतरीन रिश्तों को आने वाले वर्षों में भी जारी रखने की इच्छा जताई। आबे के तब तक पद पर बने रहने की उम्मीद है जबतक कि पार्टी का नया नेता चुन नहीं लिया जाता और संसद द्वारा औपराचिक रूप से उसके निर्वाचन को मंजूरी नहीं मिल जाती। उनका कार्यकाल सितंबर 2021 में समाप्त होना है। विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ ने शनिवार को कहा था कि उनका देश जापान-अमेरिका के संबंधों को मजबूत बनाने में आबे के योगदान की बहुत कद्र करता है।

टॅग्स :डोनाल्ड ट्रम्पशिंजो अबे
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वकौन कहता है कि अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता!

भारतहोर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर 35 देशों की बैठक, ब्रिटेन पीएम कीर स्टॉर्मर ने भारत को दिया न्योता?, विदेश सचिव विक्रम मिसरी शामिल?

विश्व अधिक खबरें

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा

विश्वक्या खत्म होने वाला है ईरान युद्ध? ट्रंप ने राष्ट्र के नाम संबोधन में कहा- "हमने वो पा लिया जिसके लिए लड़ रहे..."

विश्वक्यों व्हाइट हाउस के नीचे नया बंकर बनवा रहे हैं डोनाल्ड ट्रम्प?, जो बाहर रहेंगे उनका क्या?

विश्व35 देशों को एक साथ लाएंगे, होर्मुज जलडमरूमध्य पर करेंगे बातचीत?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने दिया झटका