लाइव न्यूज़ :

शहबाज शरीफ पाकिस्तान के दोबारा बने प्रधानमंत्री, बहुमत न होने के बावजूद संसद में जीता विश्वास मत

By आकाश चौरसिया | Updated: March 3, 2024 15:07 IST

शहबाज शरीफ को पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के रूप में दोबारा चुना गया। पाकिस्तानी संसद में उनके पक्ष में 201 वोट पड़े और उनकी पार्टी को बहुमत प्राप्त हो गया।

Open in App
ठळक मुद्देशहबाज शरीफ को पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के रूप में दोबारा चुनापाकिस्तानी संसद में उनके पक्ष में 201 वोट पड़ेपीएमएलएन और पीपीपी पार्टी को बहुमत प्राप्त हो गया

नई दिल्ली: शहबाज शरीफ को पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के रूप में दोबारा चुना गया। पाकिस्तानी संसद में उनके पक्ष में 201 वोट पड़े और उनकी पार्टी को बहुमत प्राप्त हो गया। इस कारण उनका पीएम के पद पर चुनाव का रास्ता साफ हो गया। पिछले महीने विवादों से भरा आम चुनाव संपन्न हुआ और नतीजे पीएमएलएन और पीपीपी गठबंधन के पक्ष में रहे, जिसके चलते बहुमत लगभग इन्हीं पार्टी को आसानी से मिल गया।  

पाकिस्तान आम चुनाव में कौन जीता?-इमरान खान की पीटीआई के साथ गठबंधन करने वाले स्वतंत्र उम्मीदवारों ने 265 राष्ट्रीय असेंबली सीटों में से 93 पर दावा किया।

-नवाज शरीफ की पीएमएल-एन नेशनल असेंबली में 75 सीटों पर विजयी हुई। 

-पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) ने नेशनल असेंबली में 53 सीटें हासिल कीं।

-विभाजन के दौरान भारत से पलायन करने वाले उर्दू भाषी लोगों का प्रतिनिधित्व करने वाले कराची स्थित मुत्तहिदा कौमी मूवमेंट पाकिस्तान (एमक्यूएम-पी) को 17 सीटें मिलीं।

-आखिर में एक प्रत्याशी की मृत्यु हो जाने के कारण एक सीट पर चुनाव स्थगित कर दिया।

शहबाज शरीफशहबाज शरीफ अभी 72 वर्षीय हैं, अभी वो संसद के भंग होने तक कार्यकारी प्रधानमंत्री के रूप में काम कर रहे थे। वह पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के छोटे भाई हैं, नवाज ने पाकिस्तान मुस्लिम लीग नवाज (पीएमएलएन) को खड़ा किया है और पीएमएलएन की सहयोगी पार्टी पाकिस्तान पीपल्स पार्टी के साथ इस साल गठजोड़ कर चुनाव लड़ा है।  

टॅग्स :पाकिस्तानइमरान खानPTIपाकिस्तान चुनावPakistan Election
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

विश्वपाकिस्तान में जैश-ए-मोहम्मद प्रमुख मसूद अजहर के भाई की मौत, मृत्यु के कारणों पर सस्पेंस बरकरार

विश्व अधिक खबरें

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा

विश्वकौन कहता है कि अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता!