लाइव न्यूज़ :

ब्रिटेन में वीजा की अवधि बढ़ाने के लिए शरीफ का आवेदन निरस्त : मीडिया

By भाषा | Updated: August 6, 2021 15:58 IST

Open in App

इस्लामाबाद/ लंदन, छह अगस्त पाकिस्तान के पू्र्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के वीजा विस्तार के आवेदन को ब्रिटेन के गृह मंत्रालय ने अपील के अधिकार की रियायत के साथ ठुकरा दिया है। मीडिया में शुक्रवार को आई खबरों में यह जानकारी दी गई।

पाकिस्तान में भ्रष्टाचार के दो मामलों में दोषी ठहराए गए शरीफ (71) नवंबर 2019 से लंदन में रह रहे हैं। लाहौर उच्च न्यायालय ने इलाज के लिए उन्हें चार हफ्तों के लिए विदेश जाने की अनुमति दी थी।

‘डॉन न्यूज’ ने पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) की प्रवक्ता मरियम औरंगजेब के हवाले से कहा, “ब्रिटेन गृह मंत्रालय ने मुहम्मद नवाज शरीफ का वीजा बढ़ाने से इनकार कर दिया है।”

औरंगजेब ने कहा कि गृह मंत्रालय के फैसले के खिलाफ अपील की जा सकती है और उस वक्त तक पीएमएल-एन सुप्रीमो ब्रिटेन में ही रहेंगे।

तीन बार प्रधानमंत्री रह चुके नवाज शरीफ के बेटे हुसैन नवाज शरीफ ने जियो न्यूज को पुष्टि की कि गृह मंत्रालय के फैसले के खिलाफ ब्रिटेन के आप्रवासन प्राधिकरण में याचिका दायर की गई है।

एक विदेशी नागरिक वीजा अवधि विस्तार लंबित रहने तक एक बार में छह महीने से ज्यादा वक्त तक ब्रिटेन में नहीं रह सकता है। समझा जाता है कि शरीफ अब तक विस्तार के लिए आवेदन दे रहे थे और उनका आवेदन स्वीकार भी किया जा रहा था।

खबर में कहा गया कि यह साफ नहीं है कि शरीफ का मौजूदा ब्रिटेन वीजा कब तक वैध है।

ब्रिटेन के गृह मंत्रालय का निर्देश राजनीतिक रूप से शक्तिशाली शरीफ परिवार के लिए जहां एक झटका है, वहीं कानूनी विशेषज्ञों का मानना ​​है कि उनके स्वास्थ्य की स्थिति देखते हुए ब्रिटेन में रहने की उनकी दलील ठोस है। इसी बात को पीएमएल-एन नेतृत्व ने भी स्पष्ट रूप से जाहिर किया है।

शरीफ के प्रवक्ता मोहम्मद जुबैर ने कहा कि पार्टी ब्रिटेन में शरीफ के निर्बाध उपचार के लिए सभी न्यायिक विकल्प अपनाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना