लाइव न्यूज़ :

फ्रांस में रेव पार्टी के दौरान पुलिस के साथ झड़प में कई लोग घायल

By भाषा | Updated: June 19, 2021 16:28 IST

Open in App

पेरिस, 19 जून (एपी) फ्रांस के पश्चिमी भाग में अनधिकृत रेव पार्टी से लोगों को भगाने की कोशिश के दौरान पुलिस के साथ झड़प में 22 साल का एक युवक अपना हाथ गंवा बैठा और कई अन्य घायल हो गये। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

रेडॉन के ब्रिटनी शहर के समीप एक मैदान में शुक्रवार रात को तनाव फैल गया। दो दिन पहले ही फ्रांस ने रात्रिकर्फ्यू हटाया था, जो आठ महीनों से भी अधिक समय से लगा हुआ था। इस कर्फ्यू के चलते युवा बेचैन हो रहे थे।

ऑनलाइन साझा की गयी हिंसा की तस्वीरों में पुलिस हिंसक लोगों पर आंसू गैस के गोले दागती हुई नजर आ रही है जबकि जवाब में पार्टी करने वाले लोग धातुओं के गोले, गैसोलिन बम एवं अन्य नुकसानदेह चीजें फेंकते हुए दिख रहे हैं। क्षेत्र के शीर्ष सरकारी अधिकारी इमैनुअल बर्थियर ने इसकी पुष्टि की। स्थानीय अधिकारियों के अनुसार वहां पर करीब 1500 लोग जुटे थे।

बर्थियर ने संवाददाताओं से बाचतीत में लोगों पर ‘बहुत अधिक’ एवं ‘अक्षम्य’ हिंसा का आरोप लगाते हुए कहा कि पुलिस को भीड़ को तितर-बितर करने में सात घंटे से अधिक समय लग गया और शनिवार सुबह भी अधिकारी मैदान खाली करवा रहे थे।

उन्होंने बताया कि 22 साल के युवक के हाथ गंवा बैठने समेत रात की घटनाओं की जांच चल रही है। क्षेत्रीय पुलिस प्रमुख पेरी सौवेग्रेन ने फ्रांस इंफो रेडियो से कहा कि समझा जाता है कि इस युवक ने एक ऐसे सामान को उठा लिया, जो विस्फोट कर गया। हालांकि, अधिकारी ने चीजें स्पष्ट नहीं कीं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटशुभमन गिल कब तक करेंगे आईपीएल 2026 में वापसी? इंजरी कितनी गंभीर? जानें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल