लाइव न्यूज़ :

दिल्ली से न्यूजीलैंड पहुंचने के तीन दिन बाद एअर इंडिया के सात यात्रियों के संक्रमित होने की पुष्टि

By भाषा | Updated: August 29, 2020 05:51 IST

न्यूजीलैंड के वित्त मंत्री ग्रांट राबर्टसन भी प्रेस वार्ता में मौजूद थे। यह पूछे जाने पर कि ये यात्री किस देश से हैं,उन्होंने कहा, ‘‘मैं नहीं कहना चाहता कि वे किस देश से हैं क्योंकि मैं नहीं जानता कि प्रत्येक यात्री किस देश से आया है, पर उड़ान एअर इंडिया की थी।"

Open in App
ठळक मुद्देइस महीने की शुरूआत में एअर इंडिया की सभी यात्री उड़ानों को अगस्त के अंत तक हांगकांग में उतरने से प्रतिबंधित कर दिया गया था।एयरलाइन की 14 अगस्त की दिल्ली-हांगकांग उड़ान से पहुंचने के बाद करीब एक दर्जन यात्रियों की कोविड-19 जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद ऐसा किया गया था। एक सरकारी अधिकारी ने कहा, ‘‘रविवार की एअर इंडिया की दिल्ली-ऑकलैंड उड़ान के सात यात्रियों के पहुंचने के तीन दिन बाद उनकी कोविड-19 जांच में संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। ’’

नयी दिल्ली: दिल्ली से एअर इंडिया की एक उड़ान से रविवार को न्यूजीलैंड के ऑकलैंड पहुंचने के तीन दिन बाद सात यात्रियों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। इस महीने की शुरूआत में एअर इंडिया की सभी यात्री उड़ानों को अगस्त के अंत तक हांगकांग में उतरने से प्रतिबंधित कर दिया गया था।

एयरलाइन की 14 अगस्त की दिल्ली-हांगकांग उड़ान से पहुंचने के बाद करीब एक दर्जन यात्रियों की कोविड-19 जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद ऐसा किया गया था। एक सरकारी अधिकारी ने कहा, ‘‘रविवार की एअर इंडिया की दिल्ली-ऑकलैंड उड़ान के सात यात्रियों के पहुंचने के तीन दिन बाद उनकी कोविड-19 जांच में संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। ’’

इस विषय पर प्रतिक्रिया व्यक्त करने का अनुरोध किये जाने पर एअर इंडिया ने कहा, ‘‘इस वक्त इस मुद्दे पर हम कोई टिप्पणी करना नहीं चाहेंगे। ’’ ऑकलैंड में शुक्रवार की प्रेस वार्ता के दौरान न्यूजीलैंड की जन स्वास्थ्य निदेशक कैरोलीन मैकएलने ने कहा, ‘‘बाहर से आये सात मरीज 23 अगस्त को एक ही उड़ान से आये और तीसरे दिन की जांच में उनके संक्रमित होने की पुष्टि हुई। ’’

उन्होंने कहा कि इन लोगों को ऑकलैंड के जेट पार्क होटल में पृथक-वास में भेजा जाएगा। उन्होंने इस बात का जिक्र किया कि ये लोग एक ऐसे देश से आये हैं जहां कोविड-19 के काफी मामले हैं, इसलिए इस बात की अत्यधिक संभावना है कि वे विमान में सवार होने से पहले ऐसे व्यक्ति रहे होंगे जिनमें संक्रमण का पता नहीं चला होगा।

न्यूजीलैंड के वित्त मंत्री ग्रांट राबर्टसन भी प्रेस वार्ता में मौजूद थे। यह पूछे जाने पर कि ये यात्री किस देश से हैं,उन्होंने कहा, ‘‘मैं नहीं कहना चाहता कि वे किस देश से हैं क्योंकि मैं नहीं जानता कि प्रत्येक यात्री किस देश से आया है, पर उड़ान एअर इंडिया की थी। लेकिन, इसका यह मतलब नहीं है कि उस उड़ान में आये लोग भारत से ही रहे हों। ’’ 

टॅग्स :न्यूज़ीलैंडएयर इंडियाकोरोना वायरसइंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

विश्वबांग्लादेश में भारतीय दूतावास अधिकारी की मौत, दफ्तर में मिला शव; मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत'भारतवासियों का विश्वास मुझे न रुकने देता है, न थकने' नीदरलैंड्स में बोले PM मोदी

भारतयह समय राजनीति का नहीं, देश संभालने का है

विश्व अधिक खबरें

विश्वचॉकलेट का तोहफा..., जब पीएम मोदी ने मेलोनी को दिया 'मेलोडी' गिफ्ट; वीडियो देख इंटरनेट पर फैन्स ने मचाया गदर

विश्वसवाल पूछने के अवसर और तरीके को लेकर गंभीर सवाल

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं