लाइव न्यूज़ :

Watch: सऊदी अरब में अनाथ लड़कियों के साथ क्रूरता, सीने पर चढ़ें सुरक्षाबल, बाल खिंचकर बेत और बेल्ट से की जमकर पिटाई

By आजाद खान | Updated: September 1, 2022 14:04 IST

वहीं इस वीड़ियो के लीक होने के बाद सऊदी अरब के आसिर क्षेत्र के गर्वनर द्वारा एक जांच कमिटी का गठन किया गया है। आपको बता दें कि जांच कमिटी के गठन की जानकारी सऊदी प्रेस एजेंसी ने दी है।

Open in App
ठळक मुद्देसऊदी अरब में अनाथ महिलाओं की पिटाई का मामला सामने आया है। वायरल वीडियो में सुरक्षाबल महिलाओं के बाल खिंचकर पिटते हुए दिखाई दे रहे है। उनकी पिटाई बेंत व चमड़े की बेल्ट से की जा रही है और उन्हें हथकड़ी भी पहनाया जा रहा है।

Viral Video: सोशल मीडिया पर सऊदी अरब का एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है जिसमें कुछ अनाथ महिलाओं की बेरहमी से पिटाई की जा रही है। वीडियो में यह देखा जा रहा है कि कैसे सुरक्षाबल एक अनाथालय की महिलाओं की पिटाई कर रहे है। 

वायरल वीडियो में कुछ लोग सफेद सऊदी ड्रेस और कई लोग वर्दी में महिलाओं की पिटते दिख रहे है। इस घटना के सामने आने के बाद इसके जांच के आदेश दे दिए गए है। 

क्या है पूरा मामला

सऊदी अरब के इस वायरल वीडियो में यह देखा गया है कि कुछ सुरक्षाबल अनाथआलय में महिलाओं को दौड़ा रहे है और उन्हें बेंत व चमड़े की बेल्ट से पीट रहे है। बताया जा रहा है कि यह घटना सऊदी अरब के दक्षिण पश्चिमी इलाके का है। 

वीडियो में यह देखा जा रहा है कि सुरक्षाबल महिलाओं के बाल पकड़कर उन्हें घसीट रहे है। यही नहीं सुरक्षाबल अनाथ महिलाओं को जमीन पर सुला कर उनके सीने पर भी चढ़ते दिखाई दे रहे है। वे उन्हें दौड़ा-दौड़ा कर मारते-पीटते हुए उन्हें हथकड़ी पहना रहे है। 

ऐसे में पीड़ित महिलाओं द्वारा जोर-जोर से चिखते, चिल्लाते और रोते हुए देखा जा रहा है। 

कमिटी गठित कर जांच की गई शुरू

इस वीडियो के सामने आने के बाद सऊदी प्रशासन ने इसकी जांच होने की बात कही है। इसके लिए सऊदी अरब के आसिर क्षेत्र के गर्वनर द्वारा एक जांच कमिटी का गठन किया गया है। यह जानकारी सऊदी प्रेस एजेंसी ने दी।

हालांकि यह घटना किस कारण हुई है और इसके पीछे क्या कारण है, इसका अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है। आपको बता दें इस घटना को लेकर जो भी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे है, उसे हैशटैग KhamisMushaitOrphans के साथ शेयर किया जा रहा है। 

टॅग्स :सऊदी अरबवायरल वीडियोक्राइमक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

विश्व अधिक खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा

विश्वडार्विन, लिंकन, मार्क्स और समानता का साझा सिद्धांत