लाइव न्यूज़ :

‘‘प्रिय मित्र’’ रूसी परंपरा के अनुसार एडवांस में जन्मदिन की अग्रिम बधाई नहीं देते हैं, एससीओ बैठक में पीएम मोदी से बोले राष्ट्रपति पुतिन

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 16, 2022 22:52 IST

हम मित्र राष्ट्र भारत को शुभकामनाएं देते हैं और हम आपके नेतृत्व में भारत की समृद्धि की कामना करते हैं।

Open in App
ठळक मुद्दे शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के वार्षिक शिखर सम्मेलन से इतर वार्ता की।प्रधानमंत्री मोदी एससीओ के शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए उज्बेकिस्तान के शहर समरकंद में हैं।

समरकंदः रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने अपने ‘‘प्रिय मित्र’’ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को शनिवार को उनके जन्मदिन से पहले ‘‘शुभकामनाएं’’ दीं। दोनों नेताओं ने शुक्रवार को यहां शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के वार्षिक शिखर सम्मेलन से इतर वार्ता की।

प्रधानमंत्री मोदी एससीओ के शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए उज्बेकिस्तान के शहर समरकंद में हैं। मोदी शनिवार को 72 साल के हो जाएंगे। इस साल फरवरी में यूक्रेन संघर्ष छिड़ने के बाद अपनी पहली मुलाकात में पुतिन ने भारत और प्रधानमंत्री मोदी को शुभकामनाएं दीं। पुतिन ने कहा, ‘‘मैं भारत को शुभकामनाएं देना चाहूंगा। मुझे पता है कि कल मेरे प्यारे दोस्त, आप अपना जन्मदिन मनाने वाले हैं।

रूसी परंपरा के तहत हम कभी भी अग्रिम बधाई नहीं देते हैं। इसलिए मैं अभी ऐसा नहीं कर सकता।’’ रूसी राष्ट्रपति पुतिन (69) ने कहा, ‘‘लेकिन मैं चाहता हूं कि आप यह जान लें कि हम इस बारे में जानते हैं...और हम आपको शुभकामनाएं देते हैं। हम मित्र राष्ट्र भारत को शुभकामनाएं देते हैं और हम आपके नेतृत्व में भारत की समृद्धि की कामना करते हैं।’’ 

टॅग्स :नरेंद्र मोदीव्लादिमीर पुतिनरूसदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

विश्व अधिक खबरें

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा