लाइव न्यूज़ :

सऊदी शाह सलमान और मोदी ने आतंकवाद की निंदा की, द्विपक्षीय सुरक्षा सहयोग बढ़ाने पर जताई सहमति

By भाषा | Updated: October 30, 2019 06:05 IST

प्रधानमंत्री मोदी के सम्मान में शाह सलमान द्वारा आयोजित भोज के बाद मीडिया को संबोधित करते हुए विदेश मंत्रालय के आर्थिक संबंध सचिव टी एस त्रिमूर्ति ने कहा कि दोनों नेताओं ने आतंकवाद के सभी स्वरूपों और प्रकटीकरण की निंदा करते हुए द्विपक्षीय सुरक्षा सहयोग बढ़ाने पर सहमति जतायी।

Open in App
ठळक मुद्देप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और सऊदी अरब के शाह सलमान बिन अब्दुल अजीज अल-सऊद ने आतंकवाद के सभी स्वरूपों और प्रकटीकरण की निंदा करते हुए द्विपक्षीय सुरक्षा सहयोग बढ़ाने पर सहमति जताई।सऊदी अरब के बहुचर्चित वार्षिक वित्तीय सम्मेलन के तीसरे संस्करण में हिस्सा लेने के लिये यहां मौजूद मोदी ने शाह से मुलाकात की और दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत बनाने के लिये मिलकर काम करने पर अपने विचार साझा किए।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और सऊदी अरब के शाह सलमान बिन अब्दुल अजीज अल-सऊद ने आतंकवाद के सभी स्वरूपों और प्रकटीकरण की निंदा करते हुए द्विपक्षीय सुरक्षा सहयोग बढ़ाने पर सहमति जताई। सऊदी अरब के बहुचर्चित वार्षिक वित्तीय सम्मेलन के तीसरे संस्करण में हिस्सा लेने के लिये यहां मौजूद मोदी ने शाह से मुलाकात की और दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत बनाने के लिये मिलकर काम करने पर अपने विचार साझा किए।

बैठक और प्रधानमंत्री मोदी के सम्मान में शाह सलमान द्वारा आयोजित भोज के बाद मीडिया को संबोधित करते हुए विदेश मंत्रालय के आर्थिक संबंध सचिव टी एस त्रिमूर्ति ने कहा कि दोनों नेताओं ने आतंकवाद के सभी स्वरूपों और प्रकटीकरण की निंदा करते हुए द्विपक्षीय सुरक्षा सहयोग बढ़ाने पर सहमति जतायी।

उन्होंने कहा कि बातचीत के दौरान दोनों नेताओं ने कृषि, तेल एवं गैस, समुद्री सुरक्षा नवीन प्रौद्योगिकी, नवीकरणीय ऊर्जा, व्यापार और निवेश पर सहयोग बढ़ाने पर भी चर्चा की। प्रधानमंत्री मोदी के शाम को सऊदी युवराज (क्राउन प्रिंस) मोहम्मद बिन सलमान से मुलाकात के बाद दोनों देशों के बीच रक्षा उद्योगों में सहयोग, सुरक्षा सहयोग, हवाई सेवा समझौते, नवीकरणीय ऊर्जा, चिकित्सा उत्पादों के नियमन और नशीले पदार्थों की तस्करी की रोकथाम जैसे क्षेत्रों में विभिन्न समझौतों पर हस्ताक्षर होने की उम्मीद है।

त्रिमूर्ति ने कहा कि राजनीतिक, सुरक्षा, व्यापार और निवेश में द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत बनाने के लिये प्रधानमंत्री मोदी युवराज मोहम्मद बिन सलमान के साथ रणनीतिक साझेदारी परिषद समझौते पर हस्ताक्षर करेंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने सऊदी तेल कंपनी अरामको के प्रतिष्ठानों पर हमलों के बावजूद भारत को कच्चे तेल का नियमित निर्यात सुनिश्चित करने के लिये सऊदी शाह को धन्यवाद दिया।

अधिकारी ने कहा कि शाह सलमान ने मोदी को मई में उनकी पार्टी को मिली चुनावी जीत के लिए बधाई दी। भारत तेल का तीसरा सबसे बड़ा उपभोक्ता है जो अपनी जरूरत का 83 प्रतिशत तेल आयात करता है। सऊदी अरब इराक के बाद दूसरा सबसे बड़ा तेल निर्यातक है। उसने वित्त वर्ष 2018-19 में भारत को 40.33 लाख टन कच्चा तेल बेचा है। 

टॅग्स :नरेंद्र मोदीसऊदी अरबसऊदी क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल