लाइव न्यूज़ :

मदीना स्थित मस्जिदे-नबवी के बाहर विरोध प्रदर्शन करने वाले 6 पाकिस्तानियों को सऊदी अरब ने भेजा जेल

By आजाद खान | Updated: August 6, 2022 13:12 IST

आपको बता दें कि पाकिस्तान के पीएम बनने के बाद जब शहबाज शरीफ और उनके प्रतिनिधिमंडल ने मदीने का दौरा किया था तो उन लोगों के साथ मस्जिद-ए-नबवी में दुर्व्यवहार किया गया था। यही नहीं इस दौरान पीएम शहबाज शरीफ को देख कर आरोपियों ने "चोर, चोर, चोर" के नारे भी लगाए थे।

Open in App
ठळक मुद्देमस्जिद-ए-नबवी की बेअदबी के लिए सऊदी अरब ने छह पाकिस्तानियों को सजा सुनाई है।इनमें से तीन को दस साल की सजा हुई है तो बाकी तीन को आठ साल की कैद मिली है। दोषियों को यह सजा पीएम शहबाज शरीफ और उनके प्रतिनिधिमंडल के साथ दुर्व्यवहार वाली घटना के लिए मिली है।

Saud Arabia Convicted Pakistani:सऊदी अरब ने मस्जिद-ए-नबवी (पीबीयूएच) की पवित्रता का उल्लंघन के आरोप में छह पाकिस्तानी नागरिकों को सजा सुनाई है। इन में से तीन आरोपिययों को दस साल की तो बाकी तीन को आठ साल की सजा सुनाई गई है। 

यह सजा उन आरोपियों को सुनाई गई है जो पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की सऊदी अरब यात्रा के दौरान मस्जिद-ए-नबावी में बेअदबी किए थे। यही नहीं इन दोषियों पर 20,000-20,000 सऊदी रियाल का जुर्माना भी लगाया गया है। 

इन लोगों को हुई है सजा

आपको बता दें कि मस्जिद-ए-नबवी में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और उनके प्रतिनिधिमंडल के खिलाफ अपमानजनक नारे लगाने के आरोप में इन आरोपियों को उस समय हिरासत में लिया  गया था जिन पर केस चलने के बाद ओरोप तय हुए थे। उनके दोषी पाए जाने के बाद उन्हें सजा मिली है। 

पाकिस्तानी अखबार नया दौर के मुताबिक, सऊदी अरब ने पाकिस्तानी नागरिक अनस, इरशाद और मुहम्मद सलीम को 10 साल की सजा सुनाई है। वहीं कोर्ट द्वारा ख्वाजा लुकमान, मुहम्मद अफजल और गुलाम मुहम्मद को आठ साल की सजा दी गई है। 

क्या है पूरा मामला

आपको बता दें कि इसी साल जब पाकिस्तान के पीएम शहबाज शरीफ प्रधानमंत्री बनने के बाद मदीना के मस्जिद-ए-नबवी में गए थे तो वहां पर उनके साथ दुर्व्यवहार किया गया था। बताया जा रहा था कि कथित तौर पर इमरान खान की पार्टी पीटीआई से जुड़े कुछ लोगों ने पीएम शहबाज शरीफ और उनके प्रतिनिधिमंडल के खिलाफ जोर-जोर से नारेबाजी किए थें। 

यही नहीं मस्जिद-ए-नबावी के अंदर पीएम शहबाज शरीफ को देखकर प्रदर्शनकारियों ने उन्हें "चोर, चोर, चोर" कहा था और खूब नारे भी लगाए थे जिसका वीडियो भी खूब वायरल हुआ था। इस घटना को लेकर काफी विवाद भी हुआ था जिसके चलते पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान खान पर भी आरोप लगे थे। 

इस घटना के बाद सऊदी अरब पुलिस ने मामले में शामिल कुछ पाकिस्तानियों को हिरासत में लिया था और उन पर केस चली थी। यह सजा इस मामले में ही आई है जिन्हें कुल छह आरोपियों पर दोष तय हुआ है और उन्हें सजा हुई है।  

टॅग्स :सऊदी अरबपाकिस्तानPTIवायरल वीडियोजेल
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट