लाइव न्यूज़ :

सऊदी अरब ने पत्रकार खशोगी की मौत की पुष्टि की, ट्रंप ने कहा भुगतने होंगे गंभीर नतीजे

By भाषा | Updated: October 20, 2018 10:11 IST

सऊदी अरब ने इस्तांबुल वाणिज्य दूतावास में जमाल खशोगी के मारे जाने की पुष्टि की: सरकारी मीडिया

Open in App

इस्तांबुल, 19 अक्टूबरःसऊदी अरब ने इस्तांबुल वाणिज्य दूतावास में पत्रकार जमाल खशोगी के मारे जाने की पुष्टि की है। इस मामले में सऊदी अरब ने अपने शीर्ष खुफिया अधिकारी को बर्खास्त कर दिया है। सऊदी की सरकारी समाचार एजेंसी ने कहा कि शाही सरकार ने खशोगी की हत्या पर गहरा खेद जताया है।

इससे पहले पत्रकार जमाल खशोगी की गुमशुदगी मामले की जांच के तहत इस्तांबुल में सऊदी अरब वाणिज्य दूतावास के कर्मचारियों से शुक्रवार को पूछताछ की गई और शहर के एक जंगल में तलाश अभियान चलाया गया। इस बीच, अंकारा ने खशोगी के बारे में अमेरिकी अधिकारियों को जांच से जुड़ी कोई ऑडियो रिकार्डिंग देने से इनकार कर दिया है। 

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने खशोगी की मौत होने की आशंका को स्वीकार किया है। उसकी गुमशुदगी को 17 दिन हो चुके हैं। उन्होंने इसमें सऊदी अरब का हाथ होने पर “बेहद गंभीर” परिणामों की चेतावनी दी है।

गौरतलब है कि खशोगी दो अक्टूबर को वाणिज्य दूतावास में घुसने के बाद से नहीं देखे गए हैं। तुर्की के अधिकारियों ने दावा किया है कि उनकी वहां हत्या कर दी गई।

टॅग्स :सऊदी अरबडोनाल्ड ट्रंप
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वकौन कहता है कि अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता!

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा

विश्वक्या खत्म होने वाला है ईरान युद्ध? ट्रंप ने राष्ट्र के नाम संबोधन में कहा- "हमने वो पा लिया जिसके लिए लड़ रहे..."