लाइव न्यूज़ :

सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान 19 फरवरी को आएंगे भारत, पत्रकार जमाल खशोगी की हत्या में हुआ था दामन दागदार

By भाषा | Updated: February 12, 2019 19:47 IST

भारतीय विदेश मंत्रालय ने यहां एक बयान में बताया कि मंत्रियों, वरिष्ठ अधिकारियों और सऊदी कारोबारियों पर आधारित उच्च स्तरीय शिष्टमंडल के साथ प्रिंस सलमान 19 फरवरी को भारत पहुंचेंगे।

Open in App

नयी दिल्ली, 12 फरवरी (भाषा) सऊदी शहजादा मोहम्मद बिन सलमान अगले हफ्ते दो दिन की यात्रा पर भारत आ रहे हैं और उम्मीद की जा रही है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ उनकी वार्ता में कारोबार और ऊर्जा सुरक्षा प्रमुख मुद्दे होंगे।विदेश मंत्रालय ने यहां एक बयान में बताया कि मंत्रियों, वरिष्ठ अधिकारियों और सऊदी कारोबारियों पर आधारित उच्च स्तरीय शिष्टमंडल के साथ सलमान 19 फरवरी को भारत पहुंचेंगे।अपनी यात्रा के दौरान सऊदी शहजादा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ वार्ता करेंगे जिसमें परस्पर महत्व के मुद्दों पर चर्चा होगी।सलमान राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद और उप राष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू से भी मुलाकात करेंगे।विदेश मंत्रालय ने बताया कि मोदी ने अप्रैल 2016 में सऊदी अरब की यात्रा की थी जिसमें दोनों पक्षों ने मौजूदा सामरिक साझेदारी को और आगे बढाने पर सहमति जताई थी। सलमान की यह यात्रा उसकी परिप्रेक्ष्य में हो रही है।सलमान सऊदी अरब की मंत्रिपरिषद के उपाध्यक्ष भी हैं।विदेश मंत्रालय ने बताया कि हाल के वर्षों में दोनों देशों के बीच ऊर्जा सुरक्षा, कारोबार और निवेश, बुनियादी ढांचा, रक्षा और सुरक्षा समेत परस्पर महत्व के प्रमुख क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग में उल्लेखनीय प्रगति हुई है।

बदलाव और विवाद से प्रिंस सलमान का नाता

प्रिंस सलमान को सऊदी अरब में सामाजिक बदलाव का प्रबल पक्षधर माना जाता है, खासकर महिलाओं को ड्राइविंग और वोट देने के अधिकार दिए जाने का श्रेय उन्हें ही दिया जाता है।

लेकिन पत्रकार जमाल खशोगी की हत्या में प्रिंस सलमान के ऊपर गंभीर आरोप लगे। खशोगी की हत्या से पहले जिस सुरक्षा अधिकारी को तुर्की दूतावास के पास देखा गया था वो प्रिंस सलमान के निजी सुरक्षा दस्ते का अहम सदस्य रहा था।

टॅग्स :सऊदी क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमानसऊदी अरबजमाल खशोगी
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वVideo: सऊदी और मिस्र के विदेश मंत्रियों का स्वागत करते समय पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री इशाक डार रेड कार्पेट पर गिरे धड़ाम

ज़रा हटकेEid-ul-Fitr 2026: 'सऊदी अरब कनेक्शन'?, नालंदा के कई गांवों में आज ही ईद, एक-दूसरे को गले लगाकर मुबारकबाद दी?

विश्वकर्ज के लिए सिर झुकाना पड़ा, आत्मसम्मान से समझौता?, पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने कहा- मैं कैसे बताऊं मित्र देशों से ऋण के लिए किस तरह अनुरोध किया?

विश्वसऊदी अरब ने कड़े शरिया नियम लागू किए, सार्वजनिक स्थानों पर अल्लाह के नामों के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगाया, जानिए

विश्वसऊदी अरब ने यमन में खींची लक्ष्मण रेखा, UAE समर्थित सेनाओं को 24 घंटे में इलाका छोड़ने की दी चेतावनी

विश्व अधिक खबरें

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा