लाइव न्यूज़ :

यूएनएचआरसी में प्रस्ताव पारित होने के बाद संरा ने श्रीलंका की निगरानी शुरू की

By भाषा | Updated: March 24, 2021 18:51 IST

Open in App

कोलंबो, 24 मार्च श्रीलंका की मानवाधिकार नीतियों के खिलाफ संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद (यूएनएचआरसी) द्वारा पारित महत्वपूर्ण प्रस्ताव तत्काल तौर पर प्रभावी होगा क्योंकि मानवाधिकार के लिए उच्चायुक्त कार्यालय ने देश की निगरानी के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी है। यह जानकारी बुधवार को मीडिया की एक खबर से मिली।

यूएनएचआरसी ने ‘प्रमोशन ऑफ रीकंसिलिएशन अकाउंटैबिलिटी एंड ह्यूमन राइट्स इन श्रीलंका’ शीर्षक वाला प्रस्ताव मंगलवार को पारित किया। जिनेवा में यूएनएचआरसी के 46वें सत्र के दौरान प्रस्ताव के समर्थन में 47 में से 22 सदस्यों ने मतदान किया।

भारत और जापान उन 14 देशों में शामिल थे, जिन्होंने मतदान से परहेज किया था। पाकिस्तान, चीन, बांग्लादेश और रूस सहित ग्यारह देशों ने प्रस्ताव के खिलाफ मतदान किया।

‘डेली मिरर’ ने संयुक्त राष्ट्र के सूत्रों के हवाला से कहा, ‘‘प्रस्ताव तत्काल प्रभाव से लागू होगा क्योंकि मानवाधिकारों के लिए उच्चायुक्त कार्यालय (ओएचसीएचआर) ने श्रीलंका पर कड़ी निगरानी रखने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।’’

अखबार ने कहा, ‘‘श्रीलंका की निगरानी मौजूदा कर्मचारियों द्वारा तुरंत की जाएगी, जबकि अन्य संबंधित कार्य संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा इस वर्ष के अंत में वित्त पोषण को मंजूरी दिए जाने के बाद कार्यान्वित किए जाएंगे।’’

अखबार के अनुसार प्रस्ताव का हो सकता है कि श्रीलंका पर तत्काल प्रभाव नहीं हो, लेकिन सूत्रों ने कहा कि दीर्घकाल में कुछ देशों के साथ व्यापार पर प्रभाव पड़ सकता है और प्रस्ताव के परिणामस्वरूप कुछ अधिकारियों पर यात्र पाबंदियां लगायी जा सकती हैं।

अमेरिका, यूरोपीय संघ और कई अन्य देश प्रस्ताव के सह-प्रायोजक थे, जबकि कुछ के पास यूएनएचआरसी में मतदान के अधिकार नहीं थे।

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार निकाय में श्रीलंका के खिलाफ इससे पहले भी तीन बार प्रस्ताव पारित हुए हैं जब गोटबाया राजपक्षे के बड़े भाई और वर्तमान प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे 2012 और 2014 के बीच देश के राष्ट्रपति थे।

गोटबाया राजपक्षे सरकार पूर्ववर्ती सरकार द्वारा पहले पेश किये गए प्रस्ताव के सह-प्रायोजन से आधिकारिक रूप से अलग हो गई थी। उसमें मई 2009 में समाप्त हुए लगभग तीन दशक लंबे गृहयुद्ध के अंतिम चरण के दौरान सरकारी सैनिकों और लिबरेशन टाइगर्स ऑफ़ तमिल ईलम (लिट्टे), दोनों के कथित युद्ध अपराधों की अंतरराष्ट्रीय जांच का आह्वान किया गया था।

मतदान से दूर रहने के भारत के फैसले पर कोलंबो और उत्तरी राजधानी जाफना स्थित तमिल मीडिया के एक वर्ग ने सवाल उठाया।

तमिल कार्यकर्ताओं ने सोशल मीडिया पर टिप्पणी की कि भारत का मतदान से दूर रहना सरकार और मुख्य तमिल पार्टी टीएनए दोनों को खुश रखने के लिए था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला