लाइव न्यूज़ :

संधू ने अटलांटा का किया दौरा, भारत एवं अमेरिका के बीच संबंध और मजबूत करने पर दिया जोर

By भाषा | Updated: July 13, 2021 09:39 IST

Open in App

(ललित के. झा)

वाशिंगटन, 13 जुलाई अमेरिका में भारत के राजदूत तरणजीत सिंह संधू ने पिछले सप्ताह अटलांटा शहर का दौरा किया और इस दौरान उन्होंने दुनिया के दो सबसे बड़े लोकतंत्रों भारत और अमेरिका के बीच द्विपक्षीय संबंधों को आगे बढ़ाने के लिए थिंक टैंक, शिक्षाविदों, कॉर्पोरेट जगत, सांसदों और भारतीय अमेरिकी समुदाय के प्रतिष्ठित सदस्यों के साथ मुलाकात की।

संधू ने अंतरराष्ट्रीय संबंधों पर अटलांटा परिषद को संबोधित करते हुए भारत-अमेरिका द्विपक्षीय संबंधों के प्रमुख पहलुओं का जिक्र किया, जिसमें द्विदलीय समर्थन, देशों के बीच बढ़े विश्वास, लोगों पर ध्यान केन्द्रित करना, उद्योग की भूमिका, नागरिक समाज तथा रणनीतिक समुदाय आदि शामिल हैं।

शीर्ष भारतीय राजनयिक ने तत्काल प्राथमिकता वाले क्षेत्रों - रणनीतिक और रक्षा, स्वास्थ्य सेवा, डिजिटल, स्वच्छ ऊर्जा, जलवायु परिवर्तन, शिक्षा और ज्ञान साझेदारी को भी रेखांकित किया। संधू का अटलांटा का दौरा स्वास्थ्य देखभाल, शिक्षा और ज्ञान साझेदारी सहित प्रमुख प्राथमिकताओं पर ध्यान केन्द्रित करने का हिस्सा है।

इस दौरान, राजदूत ने सांसदों जॉन ओसॉफ, सैनफोर्ड बिशप, लुसी मैकबाथ और निकेमा विलियम्स से भी मुलाकात की। इसके अलावा, राजदूत ने जॉर्जिया के विधायकों के एक द्विदलीय समूह के साथ भी मुलाकात की और इस दौरान स्वास्थ्य सेवा के साथ-साथ राज्य तथा भारत के बीच ढांचागत, शैक्षणिक एवं व्यापार संपर्क बढ़ाने पर चर्चा हुई।

संधू ने एमएलके के किंग सेंटर में उन्हें और महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी। समारोह में मार्टिन लूथर किंग (एमएलके) के परिवार के सदस्यों, भारतीय-अमेरिकी तथा अफ्रीकी-अमेरिकी समुदायों के स्थानीय प्रमुख नेताओं ने भाग लिया।

भारतीय राजदूत ने अटलांटा में व्यापार, अनुसंधान, शिक्षा, आईटी और विज्ञान सहित विविध क्षेत्रों से संबंधित भारतीय समुदाय के प्रमुख सदस्यों से मुलाकात की। इसके अलावा उन्होंने क्षेत्र के युवा पेशेवरों के साथ बातचीत की, जिनमें से कई क्षेत्र में स्थित कम्पनियों के उद्यमी/सीईओ (मुख्य कार्यकारी अधिकारी) हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार के नए मुख्यमंत्री की नियुक्ति को लेकर एनडीए में कोई मतभेद नहीं?, भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा-भाजपा ने हमेशा गठबंधन धर्म का सम्मान किया

भारतKerala Assembly Election 2026: क्या आज खुली हैं दुकानें और बाजार? कन्फ्यूजन करें दूर, जानें क्या खुला है क्या बंद

भारतPuducherry Elections 2026: पोलिंग बूथ पर AI-रोबोट 'नीला' बनी स्टार, वोटर्स के स्वागत से जीता सबका दिल; देखें वीडियो

क्राइम अलर्टDelhi: बेड बॉक्स में प्रेमिका की लाश, चाचा के साथ संबंध न बनाने पर प्रेमी ने की खौफनाक करतूत

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: एक क्लिक से जानें पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट, चेक करें अपने शहर के दाम

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात