लाइव न्यूज़ :

Sam Mostyn Governor-General: 123 वर्षों में दूसरी बार महिला गवर्नर-जनरल नियुक्त, सैम मोस्टिन ने ऑस्ट्रेलिया की 28वीं गवर्नर-जनरल के रूप में शपथ ली, जानें इतिहास

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 1, 2024 12:51 IST

Sam Mostyn Governor-General second time in 123 years: लेबर पार्टी के प्रधानमंत्री की अनुशंसा पर महारानी एलिजाबेथ द्वितीय द्वारा नियुक्त किया गया था और वे 2008 से 2014 तक इस पद पर रहीं।

Open in App
ठळक मुद्देSam Mostyn Governor-General second time in 123 years: ऑस्ट्रेलियाई राष्ट्रपति को राष्ट्र प्रमुख के रूप में नियुक्त करना चाहती है।Sam Mostyn Governor-General second time in 123 years: ऑस्ट्रेलिया की पहली महिला गवर्नर-जनरल क्वेंटिन ब्राइस को उद्धृत किया।Sam Mostyn Governor-General second time in 123 years: आज के दौर के साथ चलने वाली और सभी की पहुंच में रहने वाली गवर्नर-जनरल बनूंगी।

Sam Mostyn Governor-General second time in 123 years: ऑस्ट्रेलिया ने सोमवार को सैम मोस्टिन को अपना गवर्नर-जनरल नियुक्त किया। 123 वर्षों में दूसरी बार किसी महिला को इस पद पर नियुक्त किया गया है। यह, वर्ष 2022 में महाराजा चार्ल्स तृतीय का कार्यकाल शुरू होने के बाद से इस तरह की पहली ऑस्ट्रेलियाई नियुक्ति है। प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज की ‘लेबर पार्टी’ सरकार की ओर से भी यह पहली नियुक्ति है। ‘लेबर पार्टी’ सरकार ब्रिटिश क्राउन के स्थान पर ऑस्ट्रेलियाई राष्ट्रपति को राष्ट्र प्रमुख के रूप में नियुक्त करना चाहती है।

कारोबारी महिला और लैंगिक समानता की पक्षधर सैम मोस्टिन ने ऑस्ट्रेलिया की 28वीं गवर्नर-जनरल के रूप में शपथ ली। वर्ष 1901 के बाद से यह दूसरी बार है जब इस पद पर कोई महिला आसीन हुई है। वह 2005 में ऑस्ट्रेलियाई फुटबॉल लीग की पहली महिला कमिश्नर भी रह चुकी हैं। नयी भूमिका में अपने पहले भाषण में मोस्टीन ने ऑस्ट्रेलिया की पहली महिला गवर्नर-जनरल क्वेंटिन ब्राइस को उद्धृत किया।

मोस्टीन ने कहा, ‘‘मैं एक आशावादी, आज के दौर के साथ चलने वाली और सभी की पहुंच में रहने वाली गवर्नर-जनरल बनूंगी। मैं उस सेवा और योगदान के लिए प्रतिबद्ध रहूंगी जिसकी अपेक्षा ऑस्ट्रेलिया के सभी लोग करते हैं।’’ मोस्टीन ने कहा कि उन्होंने इस भूमिका के बारे में जानने के लिए उन सभी पांच पूर्व गवर्नर-जनरल से बातचीत की जो कि अभी जीवित हैं, जिनमें ब्राइस भी शामिल हैं।

ब्राइस को लेबर पार्टी के प्रधानमंत्री की अनुशंसा पर महारानी एलिजाबेथ द्वितीय द्वारा नियुक्त किया गया था और वे 2008 से 2014 तक इस पद पर रहीं। गवर्नर-जनरल वह पारंपरिक पद है जो कि ब्रिटिश काउन का प्रतिनिधित्व करता है जो कि देश का प्रमुख होता है।

टॅग्स :ऑस्ट्रेलियाब्रिटेन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतहोर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर 35 देशों की बैठक, ब्रिटेन पीएम कीर स्टॉर्मर ने भारत को दिया न्योता?, विदेश सचिव विक्रम मिसरी शामिल?

विश्व35 देशों को एक साथ लाएंगे, होर्मुज जलडमरूमध्य पर करेंगे बातचीत?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने दिया झटका

क्रिकेटMI vs KKR IPL 2026 Match: बीसीसीआई ब्रॉडकास्ट इंजीनियर का मुंबई ट्राइडेंट होटल में मिला शव?, आईपीएल की जिम्मेदारी देख रहे थे?

क्रिकेटPSL 2026 में नहीं खेलेंगे ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी? सरकार ने स्टीव स्मिथ और उनकी टीम को 'आतंकवादी हमलों' की चेतावनी दी

विश्वऑस्ट्रेलिया में शरण लेने वाली ईरान की महिला फुटबॉल टीम की दो खिलाड़ियों ने शुरू किया अभ्यास, वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा