लाइव न्यूज़ :

दक्षेस महासचिव वीराकून बुधवार से चार दिवसीय पाकिस्तान दौरे पर

By भाषा | Updated: December 21, 2021 16:53 IST

Open in App

इस्लामाबाद, 21 दिसंबर दक्षेस महासचिव एसाला रुवान वीराकून बुधवार को पाकिस्तान का दौरा करेंगे। इस दौरान वह प्रधानमंत्री इमरान खान, विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बातचीत करेंगे।

पाकिस्तान के विदेश कार्यालय ने मंगलवार को यह जानकारी दी। इसने एक बयान में कहा, ‘‘मार्च 2020 में पदभार ग्रहण करने के बाद से महासचिव की यह पहली पाकिस्तान यात्रा है।’’

विदेश कार्यालय ने कहा कि वीराकून 22 से 25 दिसंबर तक पाकिस्तान के दौरे पर रहेंगे और इस दौरान वह प्रधानमंत्री तथा विदेश मंत्री और अन्य उच्च अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे।

इसने कहा, ‘‘यह यात्रा दक्षेस के उद्देश्यों और सिद्धांतों के प्रति पाकिस्तान की प्रतिबद्धता को दोहराने, दक्षेस के साथ सहयोग के विभिन्न पहलुओं पर हमारे दृष्टिकोण को साझा करने और क्षेत्र में शांति, सुरक्षा एवं विकास को बढ़ावा देने के लिए पाकिस्तान के प्रयासों को रेखांकित करने का एक अवसर है।’’

दक्षिण एशियाई क्षेत्रीय सहयोग संगठन (दक्षेस) एक क्षेत्रीय समूह है, जिसमें भारत, भूटान, नेपाल, बांग्लादेश, पाकिस्तान, मालदीव, अफगानिस्तान और श्रीलंका शामिल हैं।

दक्षेस 2016 से बहुत प्रभावी नहीं रहा है क्योंकि 2014 में काठमांडू में हुए सम्मेलन के बाद से इसका द्विवार्षिक शिखर सम्मेलन नहीं हुआ है।

वर्ष 2016 का दक्षेस शिखर सम्मेलन इस्लामाबाद में होना था, लेकिन उस वर्ष 18 सितंबर को जम्मू-कश्मीर के उरी में भारतीय सेना के शिविर पर हुए आतंकवादी हमले के बाद, भारत ने शिखर सम्मेलन में भाग लेने में असमर्थता व्यक्त की थी। इसके बाद बांग्लादेश, भूटान और अफगानिस्तान ने भी इस्लामाबाद में बैठक में शामिल होने से इनकार कर दिया था, जिसके चलते शिखर सम्मेलन रद्द कर दिया गया था।

श्रीलंकाई राजनयिक वीराकून ने पिछले साल मार्च में दक्षेस महासचिव के रूप में पदभार ग्रहण किया था। वह दक्षेस के 14वें महासचिव हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

विश्व अधिक खबरें

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

विश्वजो खुद को नायक कहता है, खलनायक से भी अधिक भयावह लगता है!