लाइव न्यूज़ :

मिस्र: मारे गए रूसी शख्स के शव के अवशेष शार्क के पेट से बरामद, हाल में हमले का वीडियो आया था सामने; संग्रहालय में रखा जाएगा इस विशाल मछली के 'ममी' को अब

By विनीत कुमार | Updated: June 14, 2023 12:09 IST

मिस्र में शार्क के हमले से मारे गए रूसी शख्स के अवशेष मछली के पेट से बरामद किए गए हैं। शार्क को भी स्थानीय लोगों ने पकड़ कर मार डाला था। अब इस टाइगर शार्क को मिस्र में एक म्यूजियम में रखा जाएगा।

Open in App

काहिरा: हाल में मिस्र में लाल सागर में रूसी पर्यटक पर शार्क के हमले की घटना सामने आई थी। इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। अब ये जानकारी सामने आई है कि रूसी पर्यटक के अवशेष को मारी गई शार्क के पेट से बरामद कर लिया गया है। न्यूयॉर्क पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार शिकारी शार्क मछली के पेट से अनुसंधानकर्ताओं ने रूसी शख्स के अवशेष बरामद किए।

दरअसल, हमले के कुछ घंटों बाद शार्क को समुद्र से पकड़ लिया था। इसके बाद स्थानीय लोगों ने बेरहमी से पीट-पीटकर उसे मार डाला। स्थानीय मीडिया ने बताया कि इंस्टीट्यूट ऑफ मरीन साइंसेज और रेड सी रिजर्व के विशेषज्ञ अब शार्क को संस्थान के संग्रहालय में प्रदर्शित करेंगे।

शार्क के मारे जाने के बाद उसके व्यवहार के कारणों का पता लगाने और यह पहचानने के लिए शोधकर्ताओं को सौंप दिया गया है कि क्या इसी ने 'कई पिछली दुर्घटनाओं' को अंजाम दिया था।

बता दें पिछले ही हफ्ते रूस के 23 वर्षीय व्लादिमीर पोपोव को हर्गहाडा में एक टाइगर शार्क द्वारा पानी के नीचे घसीटते हुए भयानक वीडियो कैमरे में कैद कर लिया गया था।

जांच अधिकारियों ने बताया कि शार्क ने पोपोव पर उस समय हमला किया, जब वह लाल सागर के किनारे ही तैर रहा था। घटना के बारे में बताते हुए पोपोव के पिता यूरी ने कहा कि वह और उनका बेटा समुद्र तट पर कुछ समय गुजारने गए थे।

पिता के अनुसार पोपोव अपनी प्रेमिका के साथ पानी में था, जो समय रहते भागने में सफल रही। जबकि हमले के समय समुद्र तट पर खड़े अन्य लोग रूसी शख्स की मदद करने में असमर्थ रहे। भयानक वीडियो फुटेज में पोपोव को पानी की सतह के नीचे घसीटे जाने से पहले समुद्र में छींटे मारते हुए देखा जा सकता है। 

वह लगातार मदद के लिए चिल्लाते भी नजर आए। चश्मदीदों का दावा है कि पोपोव को चिल्लाते हुए सुना गया, "पापा... मुझे बचाओ!" प्रत्यक्षदर्शियों ने यह भी कहा कि शुरुआती हमले के दो घंटे बाद तक शार्क रूसी पर्यटक के शव के साथ खेलता रहा था। वहीं, पिता यूरी ने इस घटना के बाद कहा है कि वह अपने बेटे के अवशेषों के अंतिम संस्कार के लिए रूस लौटेंगे।

टॅग्स :मिस्ररूस
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वRussia Plane Crash: रूसी सैन्य विमान क्रीमिया में क्रैश, 29 यात्रियों की गई जान, तकनीकी चूक का संदेह

कारोबारअमेरिका-इजराइल ईरान युद्ध के बीच रूस का खामोश खेल

विश्वVideo: सऊदी और मिस्र के विदेश मंत्रियों का स्वागत करते समय पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री इशाक डार रेड कार्पेट पर गिरे धड़ाम

विश्ववोलोडिमिर जेलेंस्की का दावा; रूस-ईरान ने मिलाया हाथ? पेश किए खुफिया सहयोग के सबूत

ज़रा हटकेVladimir Putin घुटनों पर बैठे! गोल्ड मेडलिस्ट को ऐसे सम्मानित किया, वीडियो वायरल

विश्व अधिक खबरें

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा